• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा की नई सेडान कार के इंटीरियर की जानकारी आई सामने, जल्द रैपिड की जगह लेगी ये गाड़ी

      कैमरे में कैद हुए मॉडल में कुशाक वाले टचस्क्रीन सिस्टम के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है। इसे प्रोडक्शन रेडी एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, अलॉय व्हील्स और फॉग लैंप्स के साथ देखा गया है।   स्कोडा इसमें दो इंजन ऑप्शंस 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल देगी।   भारत में इस गाड़ी को 2021 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 9 लाख से 14.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 27, 2021 11:15 ist
    info icon
    published onJul 27, 2021 11:15 IST
    last updated onJul 27, 2021 11:15 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    • कैमरे में कैद हुए मॉडल में कुशाक वाले टचस्क्रीन सिस्टम के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है।

    • इसे प्रोडक्शन रेडी एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, अलॉय व्हील्स और फॉग लैंप्स के साथ देखा गया है।  

    • स्कोडा इसमें दो इंजन ऑप्शंस 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल देगी।  

    • भारत में इस गाड़ी को 2021 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 9 लाख से 14.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    स्कोडा रैपिड की जगह लेने वाली अपकमिंग कार की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं जिसके चलते इस गाड़ी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। अनुमान है कि इसे स्लाविया नाम दिया जा सकता है। फोटोज़ में नज़र आए मॉडल को प्रोडक्शन रेडी एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स, फॉग लैंप्स और अलॉय व्हील्स के साथ देखा गया है। इस सेडान कार के इंटीरियर का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है।  

    इसके इंटीरियर पर ड्यूल टोन कलर थीम और दूसरी स्कोडा कारों की तरह ही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। तस्वीरों पर गौर करें तो इस स्कोडा कार का केबिन लेआउट कुशाक से मिलता जुलता नज़र आता है। इसमें कुशाक वाला ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसके नीचे की तरफ एसी वेंट्स को पोज़िशन किया गया है। इसमें एसी वेंट्स के नीचे की तरफ क्लाइमेट कंट्रोल्स लगे हुए हैं। कार के इंटीरियर को नज़दीक से देखें तो इसमें कुशाक की तरह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर एनालॉग डायल्स भी दिए गए हैं। अनुमान है कि इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, छह एयरबैग्स और सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    स्कोडा रैपिड की जगह लेने वाली इस नई कार को एमक्यूबी-ए0 इन प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। कुशाक पहला मॉडल है जो इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें कुशाक एसयूवी वाले ही इंजन ऑप्शंस 1-लीटर टर्बो पेट्रोल (115 पीएस/178 एनएम) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (150 पीएस/250 एनएम) दिए जाएंगे। 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर का ऑप्शन मिलेगा, जबकि 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : कुछ ऐसी होंगी फॉक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड की जगह लेने वाली नई सेडान कारें 

    भारत में इस अपकमिंग स्कोडा सेडान कार को 2021 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 10 लाख से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन हुंडई वरना, होंडा सिटी, मारुति सियाज़ और फॉक्सवैगन वेंटो की जगह लेनी वाली वर्चस से होगा।

    यह भी देखें: स्कोडा रैपिड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा स्लाविया पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shivang sharma
    Jul 27, 2021, 11:02:13 AM

    Yes for those who are die hard fan of skoda cars

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है