• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्केच Vs रियलिटी: 2023 हुंडई वरना टीज़र जैसी क्यों नहीं आएगी नज़र, जानिए यहां

    किसी भी कार के डिजाइन को बनाने में एक लंबी प्रोसेस लगती है, जिसमें कार का फाइनल लुक तय करने से पहले कई प्रकार के मटीरियल का उपयोग करना भी शामिल है। इस प्रक्रिया की शुरुआत एक आइडिया से होती है जिसे एक स्केच के रूप में कागज पर तैयार किया जाता है। यह आइडिया डिजाइन में परिवर्तित होता है और फिर कार को मैन्युफैक्चरिंग स्टेज में डाल दिया जाता है। यदि डिजाइन तैयार हो भी जाती है तो भी कार का फाइनल लुक स्केच से काफी अलग दिखता है। इसकी वजह लागत, प्रोडक्शन सीमाएं और ड्राइविंग कंडीशन हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 23, 2023 20:06 ist
    info icon
    published onFeb 23, 2023 20:06 IST
    last updated onFeb 23, 2023 20:06 IST
    627 Views
    • Write a कमेंट

    Sketches: Hyundai Creta, 2023 Verna and Skoda Slavia

    2023 Hyundai Verna Sketch

    हाल ही में हुंडई ने अपकमिंग वरना का स्केच जारी किया है जो ग्राहकों को काफी पसंद आया है। इस स्केच में नई डिज़ाइन थीम नज़र आई है, एक्सटीरियर पर इसमें शार्प लाइंस दी गई हैं और ज्यादा स्पोर्टी व प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें बड़े व्हील्स भी लगे हुए हैं। लेकिन, इस कॉम्पेक्ट सेडान के टीज़ हुए मॉडल जैसे दिखने की संभावनाएं काफी कम हैं।

    यहां हमारे पास हुंडई कारों के पांच ऐसे उदाहरण हैं जो दिखाते हैं कि प्री-लॉन्च टीज़र स्केच ओरिजनल कार से कैसे अलग दिखता है:

    हुंडई क्रेटा

    Hyundai Creta Sketch
    Hyundai Creta

    तस्वीरों में स्केच और एसयूवी में अंतर साफ तौर पर नज़र आ रहा है। फोटोज़ में इसकी फ्रंट प्रोफाइल लगभग एक जैसी नज़र आ रही है, जबकि स्केच की साइड प्रोफाइल साइज़ में बड़ी लग रही है, स्केच का लुक ओरिजनल कार जैसा बिलकुल भी दिखाई नहीं पड़ रहा है। स्केच में विंडो और ओआरवीएम काफी पतले नज़र आ रहे हैं, जबकि दरवाज़े बड़े लग रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों में सबसे बड़ा अंतर व्हील्स का नज़र आ रहा है, ओरिजिनल कार में 17-इंच व्हील्स दिए गए हैं।

    हुंडई ऑरा

    Pre-facelift Hyundai Aura Sketch
    Pre-facelift Hyundai Aura

    हुंडई ऑरा भी एक अच्छा उदाहरण है, इस गाड़ी का ओरिजिनल लुक टीज़र स्केच से काफी अलग है। स्केच में प्री-फेसलिफ्ट ऑरा फ्लेयर्ड व्हील आर्क और लो-राइडिंग स्टांस के साथ ज्यादा स्पोर्ट्स कार की तरह लग रही है। जब हुंडई ऑरा के ओरिजिनल मॉडल से पर्दा उठा था तब यह गाड़ी एक पारंपरिक सेडान कार जैसी लग रही थी।

    हुंडई अल्कजार

    Hyundai Alcazar Sketch
    Hyundai Alcazar

    हुंडई अल्कजार का स्केच फाइनल मॉडल के सबसे ज्यादा करीब है। इन दोनों तस्वीरों में स्केच और ओरिजिनल मॉडल का लुक ए-पिलर के रेक और ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस को छोड़कर एक जैसा नज़र आ रहा है।

    स्कोडा कुशाक

    Skoda Kushaq Sketch
    Skoda Kushaq

    स्कोडा ने भी अपने नए मॉडल्स को डिज़ाइन स्केच के जरिए दिखाया था। हुंडई मॉडल्स के मुकाबले स्कोडा कंपनी की कारों (खासकर कुशाक) के स्केच काफी हद तक ओरिजिनल मॉडल्स के जैसे नज़र आ रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों में एकमात्र अंतर अलॉय व्हील्स के साइज़ और डिज़ाइन का है।

    स्कोडा स्लाविया

    Skoda Slavia Sketch
    Skoda Slavia

    तस्वीरों में स्कोडा स्लाविया के टीज़र स्केच और ओरिजिनल मॉडल में फर्क केवल व्हील्स और कार के स्टांस का नज़र आ रहा है। स्केच वाली डिज़ाइन डिटेल्स इस कार के प्रोडक्शन मॉडल में भी नज़र आ रही है, लेकिन इसका स्केच थोड़ा ज्यादा शार्प है।

    2023 Hyundai Verna Sketch

    क्या 2023 हुंडई वरना के साथ भी ऐसा ही होगा? कंपनी द्वारा साझा किए गए डिज़ाइन स्केच का लुक ओरिजिनल मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता होगा, लेकिन इसके प्रोडक्शन मॉडल में भारतीय ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार कई बदलाव जरूर किए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ा बदलाव व्हील्स के साइज़ और ग्राउंड क्लियरेंस का देखने को मिल सकता है।

    नई हुंडई वरना की बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में इस गाड़ी को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस कॉम्पेक्ट सेडान की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन वर्ट्स और होंडा सिटी फेसलिफ्ट से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है