• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी की कुछ डीलरों ने अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है, जहां से इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। यह कंपनी की नई एंट्री लेवल एसयूवी कार होगी जिसे अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 15, 2021 19:07 ist
    info icon
    published onSep 15, 2021 19:07 IST
    last updated onSep 15, 2021 19:07 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच को इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

    • यह टाटा की नई एंट्री लेवल एसयूवी होगी।
    • इस माइक्रो एसयूवी कार में कई डिजाइन एलिमेंट्स नेक्सन और हैरियर से लिए गए हैं।
    • इसमें अल्ट्रोज वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी मिल सकती है।
    • टाटा पंच की प्राइस 5.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी की कुछ डीलरों ने अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है, जहां से इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। यह कंपनी की नई एंट्री लेवल एसयूवी कार होगी जिसे अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

    टाटा पंच के डिजाइन में कुछ एलिमेंट्स हैरियर और नेक्सन वाले दिए गए हैं। इसमें फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और पीछे की तरफ ट्राय-एरो पेटर्न वाले टेललैंप दिए गए हैं। साइड में इसमें ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, सी-पिलर माउंटेड हैंडल और रूफ रेल्स के साथ रेक्ड रूफलाइन दी गई है।

    फीचर्स की बात करें तो इस छोटी एसयूवी कार में अल्ट्रोज की तरह सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर भी मिलेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    टाटा की इस अपकमिंग कार में अल्ट्रोज वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (86पीएस/113एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। पंच एसयूवी में अल्ट्रोज वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।

    भारत में टाटा पंच की प्राइस 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कंपनी इस माइक्रो एसयूवी कार को अक्टूबर 2021 में लॉन्च कर सकती है। सेगमेंट में इस गाड़ी का कंपेरिजन मारुति सुजुकी इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी से होगा।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच माइक्रो एसयूवी में मिल सकते हैं सेगमेंट फर्स्ट टेरेन मोड, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    s k singh
    Sep 16, 2021, 4:58:53 PM

    टाटा अपनी सीएनजी गाड़ियों को लांच कब कर रही है.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा पंच 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है