• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर

    दिवाली के मौके पर रेनो अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी अक्टूबर में क्विड, काइगर और ट्राइबर तीनों ही कारों पर भारी छूट दे रही है। यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 06, 2022 19:58 ist
    info icon
    published onOct 06, 2022 19:58 IST
    last updated onOct 06, 2022 19:58 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    आप रेनो इज़ी केयर मेंटेनेंस पैकेज पर भी डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

    • रेनो ट्राइबर कार पर इस महीने अधिकतम 60,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • अक्टूबर में क्विड कार पर 45,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं।
    • काइगर एसयूवी पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है, वहीं इस कार पर दूसरे फायदे दिए जा रहे हैं।  
    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स अक्टूबर के अंत तक ही मान्य हैं।

    दिवाली के मौके पर रेनो अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी अक्टूबर में क्विड, काइगर और ट्राइबर तीनों ही कारों पर भारी छूट दे रही है। यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर्स 

    कीमत 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बेनिफिट 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    कुल डिस्काउंट 

    45,000 रुपये तक 

    • रेनो की इस एंट्री-लेवल कार के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • इस गाड़ी के 1.0-लीटर पेट्रोल और 0.8-लीटर पेट्रोल वेरिएंट्स पर क्रमशः 15,000 रुपये और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    •  अक्टूबर में इस कार के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी प्राप्त किया जा सकता है। 
    • रेनो के स्क्रेपेज प्रोग्राम के तहत 10,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स प्राप्त किए जा सकते हैं।  
    • कुल मिलाकर, इस फेस्टिव सीजन में ग्राहक क्विड कार पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
    • भारत में रेनॉल्ट क्विड कार की प्राइस 4.64 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें : इस फेस्टिव सीजन घर लाएं होंडा कार और पाएं 39,298 रुपये तक का डिस्काउंट

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर्स 

    कीमत 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बेनिफिट 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    कुल डिस्काउंट 

    60,000 रुपये तक 

    • ट्राइबर कार के आरएक्सटी और आरएक्सजेड वेरिएंट पर अधिकतम 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके आरएक्सएल और एलई वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये के स्क्रेपेज डिस्काउंट के साथ 25,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट दिए जा रहे हैं।  
    • रेनॉल्ट ट्राइबर के कुछ वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 
    • रेनो ट्राइबर कार पर इस दिवाली सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। इस गाड़ी की प्राइस 5.92 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें : इस दिवाली घर लाएं हुंडई कार और पाएं एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफ

     रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर्स 

    कीमत  

    स्क्रेपेज बेनिफिट्स 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    कुल डिस्काउंट 

    20,000  रुपये तक 

    • काइगर एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर अधिकतम 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इस गाड़ी पर 10,000 रुपये के स्क्रेपेज बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। 
    • काइगर कार पर इस महीने कोई नकद डिस्काउंट या एक्सचेंज बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। 
    • रेनो ने सितंबर माह में काइगर, क्विड और ट्राइबर के लिमिटेड एडिशंस भी लॉन्च किए थे।  
    • भारत में काइगर की प्राइस 5.99 लाख रुपये से 10.62 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट :

    • ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स पर 5,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट मिल रहा है।
    • कस्टमर्स कॉर्पोरेट और रूरल ऑफर्स में से किसी एक ऑफर को चुन सकते हैं।
    • इन सभी मॉडल्स के साथ रेनो ईज़ी केयर पैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
    • इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको रेनो कार को 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच बुक करना होगा और कार की डिलीवरी 31 अक्टूबर तक या उससे पहले शेड्यूल करनी होगी।
    • रेनो इन तीनों ही कारों पर लॉयल्टी बेनिफिट्स भी दे रही है जिनमें नकद बोनस (10,000 रुपये), लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस (10,000 रुपये),  मुफ्त तीन साल का वारंटी पैकेज, रोडसाइड असिस्टेंस और विशेष ब्याज दर पर फाइनेंस और प्रोसेसिंग फीस के साथ एएमसी शामिल है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह कार डिस्काउंट ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी रेनो डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखें: रेनो ट्राइबर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है