• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर 2023 में मारुति एरीना कारों पर पाएं 65,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    अगर आप इस महीने मारुति कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर 2023 में मारुति एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस महीने मारुति सेलेरियो और स्विफ्ट पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है, जबकि ब्रेजा और अर्टिगा पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। यहां देखिए मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 13, 2023 14:12 ist
    info icon
    published onSep 13, 2023 14:12 IST
    last updated onSep 13, 2023 14:12 IST
    618 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस महीने मारुति कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर 2023 में मारुति एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस महीने मारुति सेलेरियो और स्विफ्ट पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है, जबकि ब्रेजा और अर्टिगा पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। यहां देखिए मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    ऑल्टो 800

    Maruti Alto 800

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कुल बचत

    15,000 रुपये तक

    • मारुति ऑल्टो 800 को पहले ही बंद किया जा चुका है, ऐसे में यह ऑफर इसके बचे हुए स्टॉक पर मान्य है।
    • ऊपर बताया गया एक्सचेंज बोनस ऑल्टो 800 के बेस मॉडल को छोड़कर सभी पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर मिल रहा है।
    • बंद होने के दौरान मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी।

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट बोनस

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    54,000 रुपये तक

    • ऑल्टो के10 के सभी पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।
    • एएमटी और सीएनजी माडल पर नकद डिस्काउंट 20,000 रखा गया है, जबकि बाकी ऑफर एक समान है।
    • मारुति ऑल्टो के10 की प्राइस 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    59,000 रुपये तक

    • एस-प्रेसो के टॉप मॉडल वीएक्सआई मैनुअल, वीएक्सआई प्लस मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट मान्य है।
    • लोअर वेरिएंट स्टैंडर्ड और एलएक्सआई, और एएमटी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये है।
    • मरुति एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक 

    कुल बचत

    65,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए डिस्काउंट मारुति सेलेरियो के केवल मिड वेरिएंट वीएक्सआई, जेडएक्सआई और टॉप मॉडल जेडएक्सआई प्लस पर मान्य है।
    • सीएनजी मॉडल पर नकद डिस्काउंट 35,000 रुपये रखा गया है जबकि बेस वेरिएंट एलएक्सआई और एएमटी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये दिया जा रहा है।
    • मारुति सेलेरियो की प्राइस 5.37 लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    वैगनआर

    Maruti Wagon R

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    54,000 रुपये तक

    • वैगन आर के केवल 1.0-लीटर बेस मॉडल एलएक्सआई, मिड वेरिएंट वीएक्सआई और सीएनजी मॉडल पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल मॉडल पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं एएमटी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • अगर आप 7 साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई वैगनआर लेते हैं तो आपको ऊपर बताया एक्सचेंज बोनस मिलेगा, वहीं ज्यादा पुरानी कार होने पर एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये रखा गया है।
    • मारुति वैगनआर की प्राइस 5.55 लाख रुपये से 7.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक

    कुल बचत

    60,000 रुपये तक

    • ऊपर बताया ऑफर केवल मारुति स्विफ्ट के बेस वेरिएंट एलएक्सआई, मिड वेरिएंट वीएक्सआई पेट्रोल पर मान्य है।
    • बाकी सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये रखा गया है।
    • स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट्स पर केवल 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • अगर आप सात साल से ज्यादा पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई स्विफ्ट लेते हैं तो 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा, अन्यथा यह ऑफर 20,000 रुपये है।
    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन के लिए 33,400 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इस पर नकद डिस्काउंट 1600 रुपये है जबकि बाकी ऑफर यही मान्य है।
    • मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कुल बचत

    10,000 रुपये तक

    • डिजायर पर केवल 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है जो इसके सीएनजी मॉडल को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर मान्य है।
    • मारुति डिजायर की कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    29,000 रुपये तक

    • मारुति ईको के सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर मान्य हैं।
    • मारुति ईको की कीमत 5.27 लाख रुपये से 5.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    नोटः आपके राज्य और शहर के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति एरीना डिलरशिप पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है