• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में दिया गया कौनसा पावरट्रेन विकल्प, जानिए यहां

    इस अपडेटेड सब-4 मीटर एसयूवी को 4 वेरिएंट्स:ऑथेंटिक,इवोल्यूशन,टेक्नो और इमोशन में पेश किया गया है

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 27, 2025 18:49 ist
    info icon
    published onAug 27, 2025 18:44 IST
    last updated onAug 27, 2025 18:49 IST
    64 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट को एक अपडेटेड लुक,नए कलर और फीचर्स के साथ पेश किया गया है, हालांकि, इसमें पिछले मॉडल वाले ही पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। जिनमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल,एएमटी और सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्प रखे गए हैं। 

    काइगर के चारों वेरिएंट्स में दिए गए हैं कौनसे पावरट्रेन ऑप्शंस, इसके बारे में आप जानेंगे आगे:

    2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट: पावरट्रेन ऑप्शंस

    2025 Renault Kiger facelift

    काइगर के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की डीटेल्स इस प्रकार से है:

    इंजन

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    72 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    96 एनएम

    160 एनएम (एमटी), 152 एनएम (सीवीटी)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी*

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी^

    इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ रेट्रोफिटेड सीएनजी किट का विकल्प भी है जिसकी कीमत अतिरिक्त 79,500 रुपये है।

    वेरिएंट अनुसार फीचर विकल्प

    वेरिएंट 

    1-नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअलं  ट्रांसमिशन

    1-नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल एएमटी

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन सीवीटी

    ऑथेंटिक

    इवोल्यूशन 

    टेक्नो 

    इमोशन

    • इसके सभी वेरिएंट्स में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल कॉन्फिग्रेशन स्टैंडर्ड दिया गया है। 
    • यदि आपको एएमटी की सुविधा चाहिए तो ये आपको इवोल्यूशन और टेक्नो जैसे मिड वेरिएंट में मिलेगी। 
    • इसमें टर्बो पेट्रोल के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन केवल फुल लोडेड इमोशन वेरिएंट में दिया गया है। 
    • जिन्हें ड्राइविंग को आसान बनाना है तो उनके लिए टर्बो पेट्रोल सीवीटी का भी विकल्प रखा गया है जो सेकंड टॉप टेक्नो और टॉप इमोशन वेरिएंट में दिया गया है। 

    कीमत और कंपेरिजन

    2025 Renault Kiger facelift

    रेनो काइगर फेसलिफ्ट की कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 11.30 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। काइगर का मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, निसान मैग्नाइट, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, किआ सिरोस, और स्कोडा कायलाक से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है