• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस अगस्त रेनो की इन कारों पर पाईये फ्री वॉरन्टी, कैश डिस्काउंट और अन्य फायदे

    यह ऑफर्स 31 अगस्त 2019 तक मान्य होंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 20, 2019 11:35 ist
    info icon
    published onAug 20, 2019 11:35 IST
    last updated onAug 20, 2019 11:35 IST
    347 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kwid

    इस अगस्त के महीने में फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी रेनो अपने पोर्टफोलियो में मौजूद कुछ कारों पर शानदार ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बोनस, फ्री इंश्योरेंस शामिल हैं। 

    मॉडल

    कैश डिस्काउंट

    लॉयल्टी बोनस

    एक्सचेंज ऑफर

    कॉर्पोरेट बोनस

    एक्सटेंडेड वॉरन्टी

    क्विड

    10,000 रुपये

     

    10,000 रुपये

     

    4-साल/1,00,000 किलोमीटर वॉरन्टी(2-साल/50,000 किलोमीटर + 2-साल/50,000 किलोमीटर एक्सटेंडेड) मुफ्त

    लॉजी

     30,000 रुपये

       

    5,000 रुपये 

     

    डस्टर

     20,000 रुपये

    10,000 रुपये तक

    50,000 रुपये तक

     

     

    कैप्चर

    50,000 रुपये

     

     

    5,000 रुपये 

     


    रेनो क्विड

    कंपनी इस कार के हर वेरिएंट पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। यदि आप ईएमआई के ज़रिए क्विड खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप बिना डाउन पेमेंट दिए यह कार ले सकते हैं। क्विड के स्टैंडर्ड 0.8एल, आरएक्सई 0.8एल और आरएक्सएल 0.8एल वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस को छोड़कर बाकि सभी तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर्स केरला राज्य को छोड़कर पूरे भारत में मान्य हैं। 

    रेनो लॉजी

    Renault Lodgy

    यह कार खरीदते समय यदि आप रेनो का अश्योरेंस प्रोग्राम चुनते हैं तो आपको मात्र 1 रुपये में इंश्योरेंस दिया जाएगा। 

    रेनो डस्टर

    Renault Duster

    आप इस कार पर 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस या फिर कैश डिस्काउंट में से किसी एक को चुन सकते हैं। डस्टर को लोन पर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को कंपनी 8.99 प्रतिशत सालाना की दर से इस कार की पेशकश कर रही है। 

    रेनो कैप्चर

    Renault Captur

    अपनी पुरानी कार के बदले नई रेनो कैप्चर खरीदने पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    b
    bhupendrasingh chauhan
    Aug 19, 2019, 6:40:23 PM

    Provide sunroof & you're car superhit in india

    जवाब
    Write a Reply
    2
    N
    nirav shah
    Aug 20, 2019, 10:44:33 AM

    U am not sure why Indians are crazy for sunroof.... Maybe just because of the status symbol and safety gets compromised

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है