• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिसंबर नेक्सन ईवी की खरीद पर मिलेगा इतना बड़ा फायदा!

     टाटा ने हाल ही में अपने पेट्रोल डीजल वाले मॉडल्स पर ऑफर्स निकाले हैं और अब कंपनी अपनी नेक्सन ईवी पर भी वॉरन्टी के फायदों की पेशकश कर रही है।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 13, 2022 19:39 ist
    info icon
    published onDec 13, 2022 19:39 IST
    last updated onDec 13, 2022 19:39 IST
    756 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV

    चूंकि अब साल 2022 अपने आखिरी दौर में है तो उसे देखते हुए कई कारमेकर्स अपने लगभग सभी मॉडल्स पर अच्छी डील्स और डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं। टाटा ने हाल ही में अपने पेट्रोल डीजल वाले मॉडल्स पर ऑफर्स निकाले हैं और अब कंपनी अपनी नेक्सन ईवी पर भी वॉरन्टी के फायदों की पेशकश कर रही है। 

    टाटा अपनी इस सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को दिसंबर में बुक कराने वाले कस्टमर्स को 2 साल की एक्सटेंडेड वॉरन्टी देगी। ये ऑफर सभी ट्रिम लेवल्स पर लागू है जो दो वेरिएंट्स: प्राइम और मैक्स में उपलब्ध है। 

    नीचे देखिए इसकी वॉरन्टी से जुड़ी सभी डीटेल्स:

    बैट्री पैक और मोटर

    8 वर्ष/1,60,000 किमी (जो भी पहले हो)

    व्हीकल वॉरन्टी

    3 वर्ष/1,25,000 किमी (जो भी पहले हो)

    एक्सटेंडेड व्हीकल वॉरन्टी

    दो साल तक

    नेक्सन ईवी के साथ तीन साल/1.25 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वॉरन्टी की पेशकश की जा रही है। इस ऑफर के साथ आपको दो साल की अतिरिक्त वॉरन्टी मिल रही है जो कुल 5 साल की हो रही है। मगर ये वॉरन्टी केवल व्हीकल पर मिल रही है ना कि पावरट्रेन पर जिसपर कंपनी 8 साल/1.67 लाख किलोमीटर की वॉरन्टी दे रही है। 

    tata nexon ev

    बता दें कि नेक्सन ईवी में वेरिएंट के अनुसार दो तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका टेक्निकल स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    बैट्री पैक

    पावर

    टॉर्क

    दावाकृत रेंज

    नेक्सन ईवी मैक्स

    40.5केडब्ल्यूएच

    143 पीएस

    250 एनएम

    437 किलोमीटर

    नेक्सन ईवी प्राइम

    30.2केडब्ल्यूएच

    129 पीएस

    245 एनएम

    312 किलोमीटर

    नेक्सन ईवी मैक्स की कीमत 18.34 लाख रुपये से लेकर 20.04 लाख रुपये के बीच है। वहीं इसके प्राइम वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये से 17.90 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच है। नेक्सन ईवी का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी,हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है