• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on sep, 2023

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

    4.3168 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 14.49 लाख - 17.50 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी टाटा नेक्सन ईवी कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in सितंबर 2023
    टाटा नेक्सन ईवी
    12.49 - 17.89 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 कार

    • टाटा नेक्सन ईवी फियरलेस 45
      टाटा नेक्सन ईवी फियरलेस 45
      Rs13.90 लाख
      20255,700किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी फीयरलेस प्लस एस लॉन्ग रेंज
      टाटा नेक्सन ईवी फीयरलेस प्लस एस लॉन्ग रेंज
      Rs14.50 लाख
      202510,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी क्रिएटिव प्लस मिड रेंज
      टाटा नेक्सन ईवी क्रिएटिव प्लस मिड रेंज
      Rs12.75 लाख
      20255,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी एम्पावर्ड प्लस लॉन्ग रेंज
      टाटा नेक्सन ईवी एम्पावर्ड प्लस लॉन्ग रेंज
      Rs12.60 लाख
      202440,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी क्रिएटिव प्लस मिड रेंज
      टाटा नेक्सन ईवी क्रिएटिव प्लस मिड रेंज
      Rs8.30 लाख
      202362,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस लक्स एफसी
      टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस लक्स एफसी
      Rs9.45 लाख
      202364,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस लक्स
      टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस लक्स
      Rs9.45 लाख
      202364,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी एम्पावर्ड प्लस लॉन्ग रेंज
      टाटा नेक्सन ईवी एम्पावर्ड प्लस लॉन्ग रेंज
      Rs9.80 लाख
      202370,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस
      टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस
      Rs8.20 लाख
      202340,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस
      टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस
      Rs8.00 लाख
      202356,200किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    रेंज312 किमी
    पावर127 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी30.2 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी
    चार्जिंग टाइम एसी
    सीटिंग कैपेसिटी5
    • टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 <p>7-इंच की टीएफटी ड्राइवर इनफार्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी)</p>

      7-इंच की टीएफटी ड्राइवर इनफार्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी)

    • टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 <p>रियर एसी वेंट्स</p>

      रियर एसी वेंट्स

    • टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 <p>कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी</p>

      कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • highlights

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 एक्सएम(बेस मॉडल)30.2 केडब्ल्यूएच, 312 किमी, 127 बीएचपी₹14.49 लाख* 
    नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 एक्सजेड प्लस30.2 केडब्ल्यूएच, 312 किमी, 127 बीएचपी₹15.99 लाख* 
    एक्सजेड प्लस डार्क एडिशन30.2 केडब्ल्यूएच, 312 किमी, 127 बीएचपी₹16.19 लाख* 
    नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 एक्सजेड प्लस लक्स30.2 केडब्ल्यूएच, 312 किमी, 127 बीएचपी₹16.99 लाख* 
    एक्सजेड प्लस लक्स डार्क एडिशन30.2 केडब्ल्यूएच, 312 किमी, 127 बीएचपी₹17.19 लाख* 
    एक्सजेड प्लस लक्स जेट एडिशन(टॉप मॉडल)30.2 केडब्ल्यूएच, 312 किमी, 127 बीएचपी₹17.50 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “16 लाख तक की प्राइस रेंज में नेक्सन ईवी एक कमाल का पैकेज है। इसका बेहतरीन केबिन स्पेस और कम्फर्ट, अच्छे फीचर्स, रिफ्रेश डिज़ाइन और बेमिसाल परफॉर्मेंस इसे काफी प्रैक्टिकल और फॅमिली फ्रेंडली कार बनाते हैं।”

    Overview

    पारम्परिक फ्यूल पेट्रोल और डीजल वर्ज़न के अलावा अब टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक अवतार में भी उपलब्ध है। नेक्सन ईवी को इसके फेसलिफ्ट वर्ज़न पर तैयार किया गया है। यह फेसलिफ्ट अपडेट आपको पेट्रोल-डीजल नेक्सन में भी मिलेगा। बहरहाल, यहां हम इसके कन्वेंशनल फ्यूल मॉडल की नहीं इसके इलेक्ट्रिक वर्ज़न की बात करने वाले हैं और बताएंगे आपको इसके बारे में सब कुछ! आखिरकार, इसे नई स्टाइलिंग और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया हैं जो आपको टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में भी देखने को मिलेंगे। इसमें आपको साइलेंट ड्राइव एक्सपीरियंस और इंस्टेंट टॉर्क के साथ बाकी वो सब भी मिलेगा जो आप पहले से ही इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानते हैं। लेकिन आपको डीजल/पेट्रोल वर्ज़न की जगह नेक्सन ईवी क्यों खरीदना चाहिए? और ऑन-रोड यह आपको कितनी ड्राइव रेंज देगी? आईये इन सब सवालों के जवाब जानें 

    Exterior

    टाटा ने हाल ही में नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च किया है। इसी फेसलिफ्ट वर्ज़न पर नेक्सन ईवी को तैयार किया गया है। इस नए फेसलिफ्ट वर्ज़न के साथ कंपनी नेक्सन को पहले से अलग और नई पहचान देने में कामयाब हुई है। पहले की नेक्सन (प्री-फेसलिफ्ट वर्ज़न) की तुलना में यह ज्यादा अच्छी लग रही है और जिन लोगो को इसकी फ्रंट स्टाइलिंग पहले कुछ अटपटी लगती थी, उन्हें भी अब शायद नेक्सन से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। हमारे अनुसार यह अब तक की सबसे अच्छी दिखने वाली सब-4 मीटर एसयूवी है! नई नेक्सन अपडेटेड बम्पर, फ्लैट बोनट और प्रोजेक्टर-हलोजन हेडलैंप की शार्प स्टाइलिंग इसे कुछ हद तक रेंज रोवर इवोक जैसा लुक देती है।

    Exterior

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 16-इंच के शानदार डिज़ाइन वाले नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की ओर, इसकी ओवरऑल प्रोफाइल पहले के जैसी ही है। हालांकि, इसमें स्पाइडर मैन से प्रेरित नए एलईडी टेललाइट्स दी गई है जो रात में बेहद अच्छी लगती है।

    Exterior

    गौरतलब है कि इन सब बदलावों के बाद भी नेक्सन की साइज में एक मिलीमीटर का भी अंतर नहीं आया है। हालांकि, नेक्सन ईवी में बैटरी पैक के फ्लोर पैन के चलते ग्राउंड क्लीयरेंस में 4 मिलीमीटर की कमी आई है। लेकिन इसके बावजूद भी आपको इसमें 205 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा जो कि एक एसयूवी के लिए पर्याप्त है।

    Exterior

    क्या नेक्सन ईवी, स्टैंडर्ड नेक्सन से अलग दिखती हैं? हाँ, टाटा ने ईवी को इसके स्टैंडर्ड मॉडल (पेट्रोल/डीजल) से अलग पहचान देने के लिए इसकी फॉग लैंप हाउसिंग, फ्रंट ग्रिल, शोल्डर लाइन और इंटीरियर में ब्लू कलर हाइलाइट्स दी है। साथ ही इसके रियर में आपको "ज़िपट्रोन'' और ''ईवी'' की बैजिंग भी मिलेगी जो इसके इलेक्ट्रिक कार होने को बतलाती है। 

    Interior

    बात की जाए इंटीरियर की तो, यहां भी टाटा ने कुछ मामलू बदलाव किए हैं। इनमें डैशबोर्ड का सेंटर प्लास्टिक पैनल ईवी वर्ज़न में ब्लैक कलर में आएगा। इसमें एसी वेंट्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हाउसिंग और सेंटर कसोल स्टोरेज पर ब्लू कलर हाइलाइट्स दिए गए हैं जो इस ब्लैक कलर के साथ कामल का कॉम्बिनेशन साबित हो रहे हैं। साथ ही, हमे महसूस हुआ कि कंपनी ने इसकी मैटेरियल क्वालिटी में सुधार किया गया है। हालांकि, एक्सयूवी300 और वेन्यू की तुलना में यह अब भी पीछे हैं। 

    Interior

    टाटा ने इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं जो इसकी प्रीमियमनेस को और बढ़ा रहे हैं। इनमें ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, ऑटो वाइपर, व्हाइट लेदर अपहोल्स्ट्री और सनरूफ शामिल हैं। साथ ही कंपनी ने इसमें टाटा अल्ट्रोज के जैसा स्टाइरिंग व्हील और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है। इसका मतलब है कि अब नेक्सन के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में आपको 7-इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसमे ड्राइविंग से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां जैसे:- रेंज, बैटरी स्टेटस, एनर्जी फ्लो एनीमेशन, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, टाइम, टेम्परेचर, ड्राइव मोड और पावर फ्लो हिस्टोग्राम आदि देखी जा सकेगी।

    यही नहीं, टाटा नेक्सन ईवी में आपको कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमे आपको जियो फेंसिंग, लोकेशन, कार ट्रैकिंग, हेल्थ डाटा सहित 30 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। इस फीचर्स के द्वारा आप 'जेडकनेक्ट' नाम की मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए कार के डोर को लॉक/अनलॉक, एयर कंडीशन को कंट्रोल और कार को ट्रैक/इम्मोबिलाइज़ भी कर सकेंगे।

    Interior

    इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, की-लेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउट-साइड रियर मिरर, रियर वाइपर व वॉशर, रियर डिफॉगर, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर व फ्रंट आर्मरेस्ट और हार्मन का 6.5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट और साउंड सिस्टम भी दिया गया है। 

    Interior

    फीचर्स के अलावा, नेक्सन ईवी में आपको पुरानी स्टैंडर्ड नेक्सन के जैसा ही केबिन स्पेस मिलेगा। इसमें चार एडल्ट पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मिलने वाली सीटें बेहद कम्फर्टेबल हैं। नेक्सन ईवी की ख़ास बात ये है कि इसमें बैटरी पैक लगने के बावजूद भी केबिन के एंट्री पॉइंट की ऊंचाई नहीं बड़ी है जिससे कार में बैठना और उतरना पहले की तरह आसान है। साथ ही इसमें भी आपको स्टैंडर्ड नेक्सन की तरह 350-लीटर का बूटस्पेस मिलेगा। 

    कुल मिलकार आपको नेक्सन ईवी के साथ उन पहलूओं पर समझौता नहीं करना पड़ेगा जिसके लिए नेक्सन को जाना जाता था। इसमें उन्हें बेकरार रखते हुए कुछ और नई बेहतरीन चीज़ो का समावेश किया गया है।

    Safety

    टाटा नेक्सन ईवी के सभी वैरिएंट में आपको ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, हिल-डिसेंट असिस्ट, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर कैमरा जैसी खूबियां भी मिलती हैं। टाटा नेक्सन के पुराने मॉडल (प्री-फेसलिफ्ट) को ग्लोबल एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। लेकिन नेक्सन ईवी के फ्रंट स्ट्रुक्टर में बदलाव किया गया है ऐसे में इसका अलग से क्रैश टेस्ट भी होगा। टाटा को उम्मीद है कि इसे भी 5-स्टार रेटिंग मिलेगी। 

    निष्कर्ष

    Safety

    हमारे अनुसार नेक्सन ईवी 16 लाख तक की प्राइस रेंज में सबसे बेहतरीन पैकेज है। एआरएआई द्वारा बताई गई 312 किमी की रेंज मिलना शायद मुश्किल हो, लेकिन यह आपको 200 से 250 किमी तक की रेंज तो आराम से दे देगी। इस हिसाब से भी यह पेट्रोल/डीजल कार से बेहद सस्ती साबित होती है। साथ ही इसकी रिफ्रेश डिज़ाइन और परफॉर्मेंस कमाल की है। 

    Safety

    इसके अलावा, नेक्सन ईवी का अच्छा केबिन स्पेस, कम्फर्ट और अच्छे फीचर्स इसे काफी प्रैक्टिकल और फॅमिली फ्रेंडली कार बनाते हैं। केवल आपको हाईवे पर इसकी लिमिटेड रेंज का ध्यान रखना पड़ेगा। हालांकि, हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान आपको इसकी परफॉर्मेंस से कोई शियाकत नहीं होगी।

    Performance

    टाटा के पोर्टफोलियो में टिगॉर ईवी वर्तमान में सबसे सस्ती ईवी है। लेकिन इसकी परफॉर्मेंस उतनी फन-टू-ड्राइव नहीं थी जो निजी उपयोग के लिए खरीदते समय आप इससे चाहेंगे। हालांकि, नेक्सन ईवी के केस में कहानी कुछ और है। इसे एक अलग इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। यह अधिकतम 129 पीएस की पावर और 245 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 80 से 100 किमी/घंटे की स्पीड भी नेक्सन ईवी के ईको जोन में आती है यानी इस स्पीड पर भी आप बिना ड्राइव रेंज की चिंता किए चल सकते हैं। साथ ही यह 100 किमी/घंटा की स्पीड पर भी उतनी ही स्टेबल महसूस होती है जितनी की 30 किमी/घंटा की स्पीड पर। 

    Performance

    टाटा नेक्सन ईवी की पर्फॉर्मन्स शानदार हैं और ये हमारी हर उमीदों पर खड़ी उतरी। यह बेहद स्मूथ चलती है और बेशक बिना किसी आवाज के! गाड़ी का थ्रोटल रिस्पांस कमाल का है। साथ ही, टॉर्क डिलीवरी भी काफी तेज़ी से होती है। इसमें सिंगल स्पीड एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो ड्राइविंग को परेशानी मुक्त बनाता है। टाटा ने ईवी में भी पेट्रोल/डीजल नेक्सन की तरह ही ड्राइव मोड चुनने के लिए रोटेटरी डायल दिया है। हमारे अनुसार नेक्सन ईवी में दिया गया एएमटी अब तक के सबसे अच्छे एएमटी में से एक है जिन्हें हमने चलाया हैं।

    Performance

    चाहे हाईवे हो या सिटी, नेक्सन ईवी से ओवरटेकिंग और क्रूजिंग करना बहुत आसान है। 'डी' मोड पर थ्रोटल रिस्पांस अच्छा है मगर आप जैसे ही 'स्पोर्ट' मोड चुनते हैं तो चुटकियों में गाड़ी हवा से बात करने लगेगी। इस मोड पर थ्रोटल मोड बेहद सेंसिटिव हो जाता है और अपने नाम की तरह काफी तेज़ी से रिस्पांस करता है। नार्मल क्रूजिंग के समय हमें नहीं लगता आपको स्पोर्ट मोड की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए नेक्सन ईवी का 'डी' मोड ही काफी हैं। हाँ, यदि आप एक्साईटिंग एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो बात अलग हैं। 

    Performance

    टाटा के अनुसार नेक्सन ईवी मात्र 9.9 सेकण्ड्स में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है। लेकिन हमारे एक्सेलरेशन टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक कार ने केवल 9.48 सेकण्ड्स में ये आंकड़ा पार कर लिया और वो भी बूट स्पेस में कुछ समान और दो लोगो के बेठे होने पर।  

    टाटा ने नेक्सन ईवी की बैटरी लाइफ और रेंज को संरक्षित रखने के लिए इसकी टॉप स्पीड को 120 किमी/घंटा पर लिमिट किया है। यानी नेक्सन ईवी इस स्पीड से ऊपर नहीं जाएगी। हालांकि, आप इस स्पीड पर बिना किसी परेशानी के इसे चला सकते हैं।  

    चार्जिंग

    Performance

    • ऑप्शन 1: आप इसे डायरेक्ट करंट (डी.सी.) फ़ास्ट चार्जर के सहारे मात्र एक घंटे में 0 से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। हमारे टेस्ट के अनुसार 0% तक इसकी बैटरी पहुंचाना कोई आसान काम नहीं हैं और जब इसकी बैटरी बेहद कम हो जाती है तो इसका थ्रोटल रिस्पांस कम हो जाता है ताकि आपको बेहतर रेंज मिल सकें। और ऐसे समय आपको इसे चार्ज कर लेना चाहिए। 

    • ऑप्शन 2: 3.3 किलोवॉट के अल्टरनेटिव करंट (ए.सी.) होम चार्जर के सहारे यह 80% तक चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लेगी।

    टॉर्चर टेस्ट   

    हमने इसे टॉर्चर टेस्ट नाम दिया है। इस टेस्ट के दौरान हमने नेक्सन ईवी की अधिकतम रेंज पर ध्यान नहीं देते हुए इसकी न्यूनतम रेंज का पता लगाने की कोशिश की है। इस दौरान हमने इसे अलग-अलग ड्राइविंग पैटर्न, कई बार हार्ड एक्सेलरेशन, विभिन्न ट्रैफिक कंडीशन और ड्राइव मोड पर चलाया।  

    Performance

    जब हमे गाड़ी ड्राइव करने को मिली तब नेक्सन ईवी की यह 30.20 किलोवॉट-ऑवर की बैटरी 95% चार्ज थी। इस दौरान गाड़ी का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 237 किमी की ड्राइव रेंज शो कर रहा था। यानी इस बची हुई बैटरी स्टेट में इसे 237 किमी और चलाया जा सकता था। 50 किमी चलाने और इस दौरान दो बार 0-120किमी/घंटे का एक्सेलरेशन करने के बाद इसकी रेंज घटकर 150 किमी रह गई। जब हम नेक्सन ईवी को टेस्ट कर रहे थे इस समय कार में हम 3 लोग बैठे थे और बूट में कुछ सामान भी रखा हुआ था। 

    Performance

    इसके बाद हम मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गए। हाईवे पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ज्यादा जल्दी लौ होती है क्योंकि हाईवे पर ब्रेकिंग कम होती है जिससे ब्रेक-एनर्जी-रिजनरेशन बेहद कम हो जाता है। और ऐसा ही हुआ, हाईवे पर नेक्सन ईवी की बैटरी और रेंज सिटी ड्राइविंग की तुलना में तेज़ी से कम होने लगी। 

    Performance

    हमारा लक्ष्य था कि हम नेक्सन ईवी की बैटरी को 0% होने तक इस्तमाल करें। 20% बैटरी स्टेट पहुंचने पर लौ-बैटरी वार्निंग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर प्रदर्शित होने लगी और इसी के साथ ही थ्रोटल रिस्पांस भी थोड़ा कम हो गया। इस दौरान आप स्पोर्ट मोड को नहीं चुन सकते हैं। 10% बैटरी पहुंचने तक "लिमिटेड परफॉर्मेंस" वार्निंग प्रदर्शित होने लगी। इस दौरान थ्रोटल रिस्पांस काफी कम हो गया और एसी बंद हो गया।  आप इस बैटरी स्टेट में 55 किमी/घंटा की स्पीड से तेज़ नहीं चल सकेंगे। कुछ देर और चलाने के बाद बैटरी 8% पर पहुंच गई। लेकिन समय की कमी के चलते हमे कार वापस लौटानी पड़ी। 

    Performance

    हमारे रोड टेस्ट ख़त्म होने पर नेक्सन ईवी में 8% बैटरी बची थी और हमे इसे कुल 165 किमी चलाया। इस लिहाज़ से कहां जा सकता है कि बेहद ही ख़राब,असक्षम और इर्रेगुलर ड्राइविंग पैटर्न पर भी नेक्सन ईवी कम से कम 180-200 किमी का माइलेज दे देगी। और यदि आप इसे ढंग से चलाए तो आपको आराम से 250 किमी की ड्राइव रेंज मिल जाएगी।  

    एआरएआई के अनुसार नेक्सन ईवी 312 किमी की रेंज देने में सक्षम है। हालांकि, इतनी रेंज निकलने के लिए आपको कम स्पीड पर ड्राइविंग करने की जरूरत पड़ेगी। और ऐसा केवल सिटी ड्राइविंग में ही संभव है जहां रिजनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक भी बेहतर रेंज देने में मदद करती है। कुल मिलकर हम इसे एक बेहतरीन सिटी एसयूवी इलेक्ट्रिक कार कहेंगे जो कि छोटी हाईवे ट्रिप करने में भी सक्षम है।

    नेक्सन ईवी के बारे में कुछ रोचक तथ्य:- 

    • टाटा नेक्सन ईवी का कर्ब वेट 1400 किग्रा है। 

    • नेक्सन ईवी की बैटरी आईपी67 रेटिंग के साथ आती है। यानी यह 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक बिना किसी नुकसान के डूबी रह सकती है।

    • कार में पेश किए जाने से पहले इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बैटरी पर कई टेस्ट किए जाते हैं। इनमें नेल पेनेट्रेशन टेस्ट, क्रश टेस्ट, फायर पोंड टेस्ट, ओवरचार्ज प्रोटेक्शन टेस्ट, शॉक प्रोटेक्शन टेस्ट और शार्ट सर्किट प्रोटेक्शन टेस्ट आदि शामिल हैं। 

    • होम चार्ज के माध्यम से इसे 0 से 100% चार्ज करने में 300-350 रुपये तक का खर्च आएगा।

    • बैटरी चार्जिंग टाइम आस-पास के वातावरण के तापमान पर भी निर्भर करता हैं क्योंकि बैटरी अपना ऑपरेटिंग टेम्परेचर बनाए रखने के लिए भी अपने पावर का इस्तमाल करती है। 

    • रिप्लेसमेंट/खपत हो जाने वाले पार्ट्स/ऑयल की कमी के चलते इसका मेंटेनेंस कम है। 

    • टाटा नेक्सन ईवी के साथ 8-साल/1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी मिलेगी। 

    • यह तीन वैरिएंट्स: एक्सएम, एक्सजेड+ और एक्सजेड+ लक्स में उपलब्ध होगी।

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • साइलेंट और स्मूथ ड्राइविंग
    • शार्प और आकर्षक डिज़ाइन
    • फीचर्स लोडेड कार
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • लिमिटेड रेंज के चलते हाईवे पर लम्बी दूरी की यात्रा करना मुश्किल
    • पेट्रोल और डीजल मॉडल की तुलना में महंगी
    • फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन की कमी

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टाटा नेक्सन ईवी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू 
      टाटा नेक्सन ईवी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू 

      टाटा ने आखिरकार नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्ज़न पेश कर दिया है। एआरएआई के अनुसार यह फुल चार्ज होने पर 312 किमी की रेंज देने में सक्षम है। लेकिन क्या वास्तव में ये इतनी रेंज देती हैं? और कैसी है इसकी परफॉर्मेंस? आईये विस्तार से जानें-   

      तुषारon जनवरी 21, 2020

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड168 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (168)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (35)
    • कंफर्ट (46)
    • माइलेज (20)
    • इंजन (5)
    • इंटीरियर (21)
    • स्पेस (7)
    • कीमत (33)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • r
      ram kanai मंडल on जनवरी 31, 2026
      4.2
      Not Bad. Price Justified And Well Thought Of
      The overall comfort is above average but lacks many essential features such as ventilated seats etc.. The biggest miss was the old small infotainment screen. And the range was not that bad 250 km in a single charge. The best thing I would say of the car is a the speaker way too good, the bass just hits different.
      और देखें
      1
    • h
      himanshu mishra on मई 08, 2024
      4.8
      best choice
      It's a best choice . In other word it is perfect value for money . It has more features as compare at same price segment .
      और देखें
      4
    • अ
      अमित on सितंबर 29, 2023
      3.7
      Premium Electric Driving With Nexon EV Prime
      Because of this, my adoration for this model is beyond bounds. This model has cemented its position as one of my favourite options. The Tata Nexon EV Prime provides a high-end electric driving experience. It offers a polished trip because of its slice-bite features and seductive car. Every passenger will be comfortable thanks to the ample innards, and the electric drivetrain provides a provident and environmentally responsible trip. The Nexon EV Prime redefines electric driving in the most opulent expressway with its long range and opulent features.
      और देखें
      1 2
    • s
      sanjay on सितंबर 26, 2023
      3.7
      Tata Nexon EV Prime New Fully Electric
      The Tata Nexon EV Prime is the new best electric car by Tata. Nowadays, most people prefer electric cars over traditional fuel cars because fuel is more expensive. The Tata Nexon EV Prime is a perfect fit, offering all the necessary features. The charging time for this car is only 60 minutes. Some people are hesitant to switch to electric cars because they don't get the same feeling as with fuel cars, but the driving experience of the Tata Nexon EV Prime is just like any other fuel car. It has a range of 312 km per full charge.
      और देखें
      2
    • u
      utkarsh verma on सितंबर 23, 2023
      5
      Tata Nexon Ev Is Very Powerfull Ev
      The Tata Nexon EV is a wonderful SUV and India's first electric vehicle. It boasts good looks and impressive features, surpassing all other EVs. The Nexon's 5-star safety rating is excellent, and it provides a very comfortable SUV experience. Thank you!
      और देखें
    • अधिक देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 वीडियो

    • Tata Nexon EV Battery Drained Review! | Minimum Real World Range, 0-100kmph Test |17:42
      Tata Nexon EV Battery Drained Review! | Minimum Real World Range, 0-100kmph Test |
      6 साल पहले11.5K व्यूज

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 की रेंज 312 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक312 किमी

    सवाल और जवाब

    Devyanisharma asked on 6 Oct 2023
    Q ) What is the charging time in Tata Nexon EV Prime?
    By CarDekho Experts on 6 Oct 2023

    A ) The Tata Nexon EV Prime has charging time is 60 Min (0-80%).

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Prakash asked on 22 Sep 2023
    Q ) Is Tata Nexon EV Prime available for the sale?
    By CarDekho Experts on 22 Sep 2023

    A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 11 Sep 2023
    Q ) Which is the best colour for the Tata Nexon EV Prime?
    By CarDekho Experts on 11 Sep 2023

    A ) Every colour has its own uniqueness and choosing a colour totally depends on ind...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Prakash asked on 25 Jun 2023
    Q ) What is the range of Tata Nexon EV Prime?
    By CarDekho Experts on 25 Jun 2023

    A ) It comes with a 30.2kWh battery pack paired with an electric motor churning out ...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 17 Jun 2023
    Q ) What are the features of the Tata Nexon EV Prime?
    By CarDekho Experts on 17 Jun 2023

    A ) Its list of features comprises a semi-digital instrument cluster with a 7-inch T...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग टाटा कारें

    • अपकमिंग
    get dussehra ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है