• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चीन में जल्द पेश होगी हुंडई की नई वरना

    हुंडई इन दिनों नई वरना पर काम कर रही है। इसे 2 सितम्बर यानी शुक्रवार को चीन में आयोजित होने वाले चेंगडु मोटर शो-2016 में पेश किया जाएगा। कुछ समय पहले नई वरना को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। 

    रौनक
    रौनक
    published on सितंबर 02, 2016 13:07 ist
    info icon
    published onSep 02, 2016 13:07 IST
    last updated onSep 02, 2016 13:07 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इन दिनों नई वरना पर काम कर रही है। इसे 2 सितम्बर यानी शुक्रवार को चीन में आयोजित होने वाले चेंगडु मोटर शो-2016 में पेश किया जाएगा। कुछ समय पहले नई वरना को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। चीन में नई वरना इस साल के अंत तक उतारी जाएगी। भारत में इस के साल 2017 में आने की संभावना है।

    बात करें भारतीय बाजार की तो यहां एक समय में वरना सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर हुआ करती थी लेकिन अब यहां चौथी जनरेशन की होंडा सिटी काबिज़ है। नई होंडा सिटी के साथ-साथ मारूति सुज़ुकी सियाज़ ने भी हुंडई वरना की लोकप्रियता को घटा दिया और यह बिक्री के मोर्चे पर पिछड़ गई। हालात संभालने के लिए हुंडई ने वरना का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा और इसे ‘वरना 4एस’ नाम दिया। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, शार्क फिन एंटेना समेत कई फीचर्स जोड़े लेकिन फिर भी यह बिक्री के मामले में पहले जैसी रफ्तार नहीं पा सकी।

    बात करें 2017 वरना की तो इसे काफी आकर्षक और शार्प लुक दिया गया है। यह हुंडई की नई फ्लूडिक स्कल्प्चर 2.0 डिजायन थीम पर बनी है। इसमें नई एलांट्रा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध सोनाटा की झलक दिखाई देती है। इसे जुलाई में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया था।

    सोर्स: ऑटोहोम

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है