English | हिंदी
2019 वैगन-आर आज रखेगी भारतीय बाजार में कदम
नई वैगन-आर को तीन वेरिएंट : एल, वी और जेड में उतारा जाएगा
27 Views
- Write a कमेंट

मारूति सुजुकी की नई वैगन-आर आज लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने कार की बुकिंग 11,000 रुपए के साथ पहले ही शुरू कर दी थी। नई वैगन-आर की कीमत 4 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद भारत में इसका मुकाबला हुंडई सैंट्रो, डैटसन गो और टाटा टियागो से होगा।

आइए जाने 2019 वैगन-आर से जुड़ी कुछ अहम बातें : -
- नई वैगन-आर सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। इसी प्लेटफार्म पर इग्निस, बलेनो, डिजायर, अर्टिगा और स्विफ्ट भी बनी है।
- चूँकि इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, ऐसे में यह मौजूदा वैगन-आर से बड़ी होगी।
- 2019 वैगन-आर को तीन वेरिएंट : एल, वी और जेड में उतारा जाएगा।
- नई वैगन-आर में दो इंजन विकल्प मिलेंगे, जिनमें 1.0 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल हैं। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी। हालांकि कार का बेस वेरिएंट केवल 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आएगा।
- वैगन-आर का 1.0 लीटर इंजन यूनिट 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
- मौजूदा वैगन-आर के विपरीत नई वैगन-आर लॉन्च के समय सीएनजी विकल्प में उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि भविष्य में कंपनी इसे सीएनजी विकल्प में भी पेश कर सकती है।
- 2019 वैगन-आर में ड्राइवर साइड एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सुरक्षा फीचर स्टैण्डर्ड दिए जाएंगे। कार के टॉप वेरिएंट में को-पेसेंजर एयरबैग भी दिया जाएगा।
- एल (ओ) और वी (ओ) वेरिएंट में भी को-पेसेंजर एयरबैग दिए जाने की संभावना हैं।

- इसके अलावा 2019 वैगन-आर में मैनुअल एसी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कण्ट्रोल, फॉग लैंप, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट और फोल्ड होने वाले आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओ.आर.वी.एम.) भी दिए जाएंगे।
- नई वैगन-आर कुल 6 कलर विकल्पों में उपलब्ध होगी, इनमें पर्ल पूलसाइड ब्लू, पर्ल नटमेग ब्राउन, मैग्मा ग्रे, पर्ल ऑटम ऑरेंज, सिल्की सिल्वर और सुपीरियर वाइट कलर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : आज लॉन्च होगी टाटा हैरियर
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














