• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आज लॉन्च होगी टाटा हैरियर

    टाटा हैरियर चार वेरिएंट में आएगी

    ध्रुव
    ध्रुव
    published on जनवरी 23, 2019 12:04 ist
    info icon
    published onJan 23, 2019 12:04 IST
    last updated onJan 23, 2019 12:04 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स की मिड-साइज एसयूवी हैरियर आज लॉन्च होगी। इसकी कीमत 13 लाख रूपए से 18 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला जीप कंपास से होगा। कीमत के मोर्चे पर यह महिन्द्रा एक्सयूवी500 और हुंडई ट्यूसॉन को भी टक्कर देगी।

    टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। इसकी पावर 140 पीएस और टॉर्क 350 एनएम होगा। यही इंजन जीप कंपास में भी लगा है। कंपास में यह इंजन 170 पीएस की पावर देता है। लॉन्चिंग के वक्त टाटा हैरियर में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। ऑटोमैटिक वर्जन को 2019 के मध्य में उतारा जा सकता है। टाटा हैरियर में ईको, सिटी और स्पोर्ट तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे। टाटा हैरियर में पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    लॉन्चिंग के वक्त टाटा हैरियर 5-सीटर लेआउट में आएगी। कंपनी की योजना साल के आखिर तक इसका 7-सीटर अवतार भी लाने की है। 7-सीटर वर्जन की लंबाई रेग्यूलर मॉडल से ज्यादा हो सकती है।

    सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।

    कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कंपनी इसकी आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। अगर आप भी टाटा हैरियर लेने की योजना बना रहे हैं और अभी तक इसकी बुकिंग शुरू नहीं की है तो ये आपके लिए अच्छी बात हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद आपको ये पता लग जाएगा कि हैरियर का कौन सा वेरिएंट आपके बजट में आता है, जिससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से वेरिएंट चुन सकेंगे।

    यह भी पढें : इसी साल लॉन्च होगी टाटा हैरियर 7-सीटर

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है