• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा की नई एसयूवी एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, एडीएएस फीचर मिलना हुआ कंफर्म

    होंडा अपनी इस नई एसयूवी कार से 2023 की गर्मिंयो में पर्दा उठा सकती है जिसे बाद फेस्टिवल सीजन के दौरान इसे यहां लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 01, 2023 16:02 ist
    info icon
    published onMar 01, 2023 16:02 IST
    last updated onMar 01, 2023 16:02 IST
    609 Views
    • Write a कमेंट

    इसमें सिटी वाला पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है

    2023 Honda SUV

    • होंडा 2023 की गर्मियों के दौरान इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी से उठाएगी पर्दा 
    • नए स्पाय शॉट्स के जरिए इसकी हेडलाइट्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ ग्रिल की दिखी साफ झलक 
    • फ्रंट विंडशील्ड के पीछे दिखाई दिया है राडार सिस्टम जिससे एडीएएस फीचर मिलना हो रहा है कंफर्म 
    • सनरूफ, कई डिजिटल डिस्प्ले और छह एयरबैग जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं इस अपकमिंग कार में 
    • 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत 

    भारत में होंडा की ओर से लॉन्च की जाने वाली नई एसयूवी कार का ऑन रोड ट्रायल शुरू किया जा चुका है। इस कार को दूसरी बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस बार इसके आगे वाले हिस्से की साफ झलक देखने को मिली है।

    ये प्रमुख डीटेल्स आई सामने

    इस एसयूवी को काफी ज्यादा कवर करते हुए टेस्ट किया जा रहा है, मगर इसबार सामने आए स्पाय शॉट्स के जरिए इसके हेडलाइट सेटअप के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और प्रोजेक्टर फॉगलैंप्स देखने को मिले हैं। आगे की तरफ इसमें बड़ी ग्रिल और फ्रंट बंपर पर भारी भरकम एयर डैम दिखाई दिए हैं। इसके अलावा इसकी फ्रंट विंडशील्ड के पीछे रडार सिस्टम भी देखा गया है ​जो सिटी हाइब्रिड में भी नजर आ चुका है। इससे इस कार में एडीएएस सिस्टम की मौजूदगी कंफर्म हो रही है। 

    यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी के अनुसार ये 4 कारें हैं भारतीयों के लिए ज्यादा बेहतर

    ये फीचर्स आ सकते हैं नजर

    होंडा अपनी इस एसयूवी कार में सनरूफ, होंडा की मौजूदा आठ-इंच यूनिट से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। एडीएएस के अलावा सेफ्टी के लिए इस कार में छह एयरबैग, एक 360 डिग्री कैमरा और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    इंजन एवं गियरबॉक्स

    इस नई कार में होंडा सिटी वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस रखे जा सकते हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में सिटी हाइब्रिड वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है जिसका कंबाइंड पावर आउटपुट 126 पीएस है। होंडा इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन शायद ही देगी। 

    संभावित लॉन्च टाइम, कीमत और कंपेरिजन

    होंडा इस नई कार की शुरूआती कीमत 11 लाख रुपये (एक्सशोरूम) तक रख सकती है और सेगमेंट में इसका मुकाबला  हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हायरायडर और एमजी एस्टर के साथ साथ मारुति ग्रैंड विटारा से होगा। 

    इमेज सोर्स

    यह भी पढ़ें: 500 रुपये से कम बजट वाली यह 7 कार एसेसरीज़ आपकी जिंदगी को बना देगी आसान, देखिए पूरी लिस्ट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है