• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर से कैमरे में कैद हुई नई हुंडई ग्रैंड आई10

    नई हुंडई ग्रैंड आई10 का मुकाबला मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट और फोर्ड फीगो से होगा

    सॉनी
    सॉनी
    Published On दिसंबर 21, 2018 15:14 ist
    info icon
    published onDec 21, 2018 15:14 IST
    last updated onDec 21, 2018 15:14 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    New 2019 Hyundai Grand i10 Spy Shots Reveal More Details

    हुंडई की नई ग्रैंड आई10 को एक फिर भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। नई ग्रैंड आई10 की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। मौजूदा हुंडई ग्रैंड आई10 की कीमत 4.91 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट और फोर्ड फीगो से होगा।

    New 2019 Hyundai Grand i10 Spy Shots Reveal More Details

    नई ग्रैंड आई10 को मौजूदा मॉडल के अपडेट प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। इसी प्लेटफार्म पर नई सैंट्रो भी बनी है। मौजूदा ग्रैंड आई10 नई सैंट्रो से बड़ी है, इस वजह से ग्रैंड आई10 का केबिन स्पेस नई सैंट्रो से ज्यादा बड़ा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई ग्रैंड आई10 के केबिन में और भी ज्यादा स्पेस मिलेगा।

    New 2019 Hyundai Grand i10 Spy Shots Reveal More Details

    कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ग्रैंड आई10 का शुरूआती वेरिएंट हो सकता है। इस में हुंडई की नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर हैलोजन हैडलैंप्स लगे हैं। टर्न इंडिकेटर को फ्रंट फेंडर पर पोजिशन किया गया है। फॉग लैंप्स को बंपर पर फिट किया गया है। कैमरे में कैद हुई कार में रियर पार्किंग सेंसर, 4-सेंसर सेटअप के साथ दिया गया है।

    New 2019 Hyundai Grand i10 Spy Shots Reveal More Details

    नई ग्रैंड आई10 का केबिन ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज कलर कोम्बिनेशन में आएगा। केबिन में नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। साइड एसी वेंट नई सैंट्रो से मिलते-जुलते होंगे। नई ग्रैंड आई10 में मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। 2019 ग्रैंड आई10 में कंपनी नई सैंट्रो की तरह नया एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है।

    यह भी पढें : अप्रैल 2019 से पहले लॉन्च होगी फोर्ड एंडेवर

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है