English | हिंदी
15 लाख रुपये के बजट में चाहिए वेंटिलेटेड सीट फीचर वाली कार तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन
वेंटिलेटेड सीट फीचर कारों में काफी पॉपुलर होता जा रहा है। पहले यह फीचर केवल महंगी कारों में ही दिया जाता था, लेकिन अब इसे मास मार्केट मॉडल्स में भी दिया जाने लगा है।
729 Views
- Write a कमेंट
वेंटिलेटेड सीट फीचर पहले केवल महंगी कारों में ही दिया जाता था, अब इसे मास मार्केट मॉडल्स में भी दिया जाने लगा है

यह फीचर गर्मियों के दिनों में कार के अंदर बैठे पैसेंजर को ठंडा रखने में मदद करता है। यहां हमनें 15 लाख रुपये से कम बजट वाली उन कार की लिस्ट तैयार की है जो वेंटिलेटेड सीट फीचर के साथ आती हैं, जिन पर आप भी डालिए एक नजर:
टाटा अल्ट्रोज़ रेसर

- टाटा अल्ट्रोज़ रेसर इकलौती हैचबैक कार है जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट दी गई है।
- हालांकि, यह फीचर इस गाड़ी में केवल फुल लोडेड आर3 वेरिएंट में ही मिलता है।
- अल्ट्रोज़ रेसर आर3 वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये है।

एमजी विंडसर ईवी

- एमजी विंडसर ईवी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जिसमें वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं।
- यह फीचर इस गाड़ी में टॉप वेरिएंट एसेंस के साथ दिया गया है।
- एमजी विंडसर एसेंस वेरिएंट की कीमत बैटरी रेंटल स्कीम के साथ 12 लाख रुपये है, जिसके लिए आपको प्रत्येक किलोमीटर पर ड्राइव करने के लिए सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान करना होगा।
टाटा पंच ईवी

- पंच ईवी टाटा की दूसरी कार है जिसमें वेंटिलेटेड सीटें दी गई है।
- यह फीचर इसके टॉप एम्पावर्ड प्लस वेरिएंट में मिलता है।
- इस वेरिएंट की कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
किया सोनेट

- किया सोनेट एसयूवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें टॉप एचटीएक्स वेरिएंट से मिलनी शुरू होती है।
- हालांकि, इसे केवल टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) ऑप्शन के साथ दिया गया है।
- वेंटिलेटेड सीट फीचर इसके डीजल वेरिएंट्स में भी दिया गया है, लेकिन यह इसमें केवल एटी (टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक) और आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ ही मिलता है।
- यह इस लिस्ट की सबसे सस्ती सब-4 मीटर एसयूवी कार है जिसमें सीट-कूलिंग फंक्शन दिया गया है। यह फीचर इस गाड़ी में 12.85 लाख रुपये प्राइस पर मिलना शुरू होता है।
मारुति एक्सएल6

- मारुति एक्सएल6 इकलौती एमपीवी कार है जिसमें 15 लाख रुपये से कम प्राइस में वेंटिलेटेड सीटें मिलती है।
- यह फीचर इस गाड़ी में टॉप वेरिएंट अल्फा के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 13.21 लाख रुपये से शुरू होती है।
टाटा नेक्सन

- नेक्सन इस लिस्ट की दूसरी सब-4 मीटर एसयूवी कार है जिसमें यह प्रीमियम कंफर्ट फीचर दिया गया है।
- यह फीचर इसमें टॉप वेरिएंट फीयरलैस प्लस पीएस के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 13.60 लाख रुपये से शुरू है।
हुंडई वरना

- वरना के टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) में वेंटिलेटेड सीटें दी गई है। इस वेरिएंट की कीमत 14.70 लाख रुपये है।
- यह इस लिस्ट की इकलौती कार है जिसमें हीटेड फ्रंट सीटें भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर 11 नवंबर को होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास
टाटा कर्व

- टाटा कर्व एसयूवी-कूपे कार में सीट वेंटिलेटेशन फीचर टाटा नेक्सन एसयूवी से लिया गया है।
- टाटा कर्व कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट फीचर टॉप से नीचे वाले अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट के साथ मिलता है जिसकी कीमत 14.70 लाख रुपये है।
टाटा नेक्सन ईवी

- रेगुलर नेक्सन की तरह ही नेक्सन ईवी में भी यह कंफर्ट फीचर दिया गया है।
- नेक्सन ईवी लाइनअप में यह फीचर सबसे अफोर्डेबल एम्पावर्ड एमआर वेरिएंट के साथ दिया गया है।
- टाटा नेक्सन ईवी एम्पावर्ड वेरिएंट की कीमत 14.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
एमजी एस्टर

- 15 लाख रुपये से कम बजट वाली एमजी एस्टर कार में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट फीचर दिया गया है।
- यह फीचर इसमें फुल लोडेड सैव्वी प्रो वेरिएंट के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है।
आप इनमें से किस कार को चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।
सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।
यह भी देखें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें














