• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    प्रीमियम हैचबैक कार वेटिंग पीरियड: जानिए जनवरी 2025 में मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज, हुंडई आई20, और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों को घर लाने के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    इस लिस्ट की बाकी कारों के मुकाबले मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 15, 2025 18:03 ist
    info icon
    published onJan 15, 2025 18:03 IST
    last updated onJan 15, 2025 18:03 IST
    603 Views
    • Write a कमेंट

    Premium hatchback waiting period

    यदि आप प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको हुंडई और टोयोटा की कारों के लिए लंबे वेटिंग पीरियड का सामना करना पड़ सकता है, जबकि जनवरी में मारुति की हैचबैक कार पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है और यह कारें 10 से ज्यादा शहरों में तुरंत डिलीवरी के लिए भी उपलब्ध है। यहां हमनें जनवरी 2025 में भारत के टॉप 20 शहर में प्रीमियम हैचबैक कार पर चल रहे वेटिंग पीरियड की लिस्ट तैयार की है, जिस पर आप भी डालिए एक नजर:

    शहर 

    मारुति बलेनो 

    टाटा अल्ट्रोज़ 

    टाटा अल्ट्रोज रेसर 

    हुंडई आई20

    हुंडई आई20 एन लाइन

    टोयोटा ग्लैंजा 

     

    नई दिल्ली

    0.5-1 महीना  

    1.5 महीने 

    1.5-2 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    3 महीने 

    बेंगलुरु 

    0

    0.5-1 महीना  

    1 महीना  

    0.5-1 महीना  

    2 महीने 

    2 महीने 

    मुंबई 

    0

    1 महीना  

    2 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    1 महीना  

    हैदराबाद 

    0

    1 महीना  

    1 महीना  

    1 महीना  

    2 महीने 

    2 महीने 

    पुणे

    0

    1 महीना  

    1 महीना  

    2-3 महीने 

    2.5-3 महीने 

    1 महीना  

    चेन्नई 

    0

    1 महीना  

    1 महीना  

    2 महीने 

    1 महीना  

    1.5 महीने 

    जयपुर 

    0

    1 महीना  

    1-2 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    3 महीने 

    अहमदाबाद 

    0

    1 महीना  

    1 महीना  

    0.5-1 महीना  

    2 महीने 

    3 महीने 

    गुरुग्राम 

    0

    1 महीना  

    1.5 महीने 

    1 महीना  

    1.5 महीने 

    2 महीने 

    लखनऊ 

    1 महीना  

    1 महीना  

    2 महीने 

    1 महीना  

    1 महीना  

    2 महीने 

    कोलकाता 

    0.5-1 महीना  

    1 महीना  

    1 महीना  

    1 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    ठाणे

    0

    1-1.5 महीने 

    1-1.5 महीने 

    1-2 महीने 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    सूरत 

    0

    1.5 महीने 

    1.5 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    2 महीने 

    गाजियाबाद 

    0.5 महीना  

    1.5 महीने 

    1.5 महीने 

    2 महीने 

    1.5 महीने 

    2 महीने 

    चंडीगढ़ 

    1 week

    1 महीना  

    1-2 महीने 

    1 महीना  

    1 महीना  

    2 महीने 

    कोयंबटूर 

    0

    2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    2-3 महीने 

    पटना 

    1 महीना  

    1 महीना  

    2 महीने 

    1 महीना  

    1 महीना  

    2 महीने 

    फरीदाबाद 

    1 महीना  

    1 महीना  

    1-1.5 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    2 महीने 

    इंदौर 

    1-1.5 महीने 

    2 महीने 

    2 महीने 

    2 महीने 

    1.5 महीने 

    2 महीने 

    नोएडा

    0

    1-2 महीने 

    1-2 महीने 

    1 महीना  

    2 महीने 

    2 महीने 

    Maruti Baleno

    बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद जैसे शहरों में मारुति बलेनो कार की डिलीवरी तुरंत मिलेगी। वहीं, इंदौर में इस प्रीमियम हैचबैक कार को घर लाने के लिए आपको 1.5 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

    टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज और अल्ट्रोज रेसर पर औसत 1.5 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यदि आप कोयंबटूर और इंदौर जैसे शहर में रहते हैं तो आपको अल्ट्रोज़ की डिलीवरी के लिए दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Hyundai i20

    हुंडई आई20 और आई20 एन लाइन पर औसत 1.5 से 2 महीने के आसपास का वेटिंग पीरियड चल रहा है। पुणे में इस कार को घर लाने के लिए आपको तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों के ग्राहकों को हुंडई आई20 की डिलीवरी 0.5 महीने में मिल सकेगी।

    Toyota Glanza

    टोयोटा ग्लैंजा पर औसत दो महीने के आसपास का वेटिंग पीरियड चल रहा है। दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद और कोयंबटूर जैसे शहर के ग्राहकों को इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। मुंबई और पुणे जैसे शहर में ग्लैंजा पर एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    नोट: आपके राज्य, शहर, चुने गए वेरिएंट, और कलर के आधार पर वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में वेटिंग पीरियड की सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी कार शोरूम पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है