मारुति एक्सएल6 पर चल रहा 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड
यदि आप भी मारुति सुजुकी की यह नई कार लेने का विचार कर रहे हैं तो आपकी सुविधा के लिए हमने देश के टॉप 20 शहरों में इसपर चल रहे वेटिंग पीरियड को बताया है।
- Write a कमेंट

मारुति सुजुकी की लेटेस्ट एक्सएल6 एमपीवी भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है। यह अर्टिगा का प्रीमियम वर्ज़न है जिसे नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जा रहा है।
| मारुति सुजुकी एक्सएल6 | |
| शहर |
वेटिंग पीरियड |
| नई दिल्ली |
0 |
| बैंगलोर |
4 सप्ताह |
| मुंबई |
2-4 सप्ताह |
| हैदराबाद |
2 सप्ताह (ऑटोमैटिक) |
| पुणे |
1 महीना |
| चेन्नई |
0 |
| जयपुर |
0 |
| अहमदाबाद |
0 |
| गुरुग्राम |
2 सप्ताह |
| लखनऊ |
0 |
| कोलकाता |
3-4 सप्ताह |
| ठाणे |
2-4 सप्ताह |
| सूरत |
4-6 सप्ताह |
| ग़ाज़ियाबाद |
45 दिन |
| चंडीगढ़ |
0 |
| पटना |
2 महीने |
| कोयंबटूर |
3 सप्ताह |
| फरीदाबाद |
20 दिन |
| इंदौर |
6 सप्ताह |
| नोएडा |
0 |
इमेज़ कंपेरिज़न : मारुति एक्सएल6 Vs अर्टिगा
नई दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा जैसे महानगरों में एक्सएल6 बिना किसी वेटिंग पीरियड के उपलब्ध है। जबकि बैंगलोर, मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम के खरीदारों को एक्सएल6 की डिलीवरी के लिए दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

मारुति एक्सएल6 दो वेरिएंट: 'जेटा' और 'अल्फा' में आती है। इसमें 1.5-लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 105पीएस की पावर और 138एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एक्सएल6 मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
एक्सएल6 भारतीय बाजार में महिंद्रा मराज़ो और रेनो लॉजी को टक्कर देती है।
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी एक्सएल6 Vs अर्टिगा, जानिये कौनसी कार है बेहत














