मारुति एक्सएल6 हुई ज्यादा सुरक्षित, अब बेस मॉडल से मिलेंगे 6 एयरबैग
मारुति एक्सएल6 तीन वेरिएंट: जेटा, अल्फा और अल्फा प्लस में उपलब्ध है
- Write a कमेंट

मारुति अर्टिगा के बाद अब मारुति एक्सएल6 एमपीवी को सेफ्टी अपडेट दिया गया है। इसके तीनों वेरिएंट: जेटा, अल्फा और अल्फा प्लस में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं। इसी के साथ अब कंपनी की पूरी एमपीवी कार लाइनअप इस सेफ्टी फीचर के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि इस अपडेट से एक्सएल6 की कीमत 0.8 प्रतिशत तक बढ़ेगी। हालांकि नई प्राइस का अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है और कीमत की जानकारी सामने आते ही इस समाचार को अपडेट किया जाएगा।
इस सेफ्टी अपडेट के अलावा मारुति एमपीवी कार में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। तो चलिए बिना देरी किए एक्सएल6 के सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं:
अन्य फीचर और सेफ्टी

मारुति एक्सएल6 की फीचर लिस्ट में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए एनालॉग डायल्स और साथ में कलर्ड मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी), 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 6-स्पीकर आर्कमी-ट्यून्ड साउंड सिस्टम, दूसरी पंक्ति में एयर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, आगे वेंटिलेटेड सीटें, क्रूज कंट्रोल, आगे-पीछे और ऊपर-नीचे पावर एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग, फुटवेल लाइटिंग और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स शामिल हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए एक्सएल6 कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, पीछे पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन
मारुति एक्सएल6 में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और केवल बेस मॉडल जेटा में सीएनजी किट का विकल्प भी दिया गया है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.5-लीटर पेट्रोल+सीएनजी |
| पावर |
103 पीएस |
88 पीएस |
| टॉर्क |
139 एनएम |
122 एनएम |
| गियरबॉक्स* |
5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी |
5-स्पीड एमटी |
| माइलेज |
20.90 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी), 20.27 किलोमीटर प्रति लीटर (एटी) |
26.23 किलोमीटर प्रति किलोग्राम |
*एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
कंपेरिजन

मारुति एक्सएल6 का मुकाबला मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस क्लाविस और किआ कैरेंस से है। इसे रेनो ट्राइबर के प्रीमियम विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।
*अपडेट प्राइस लिस्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जल्द ही हम इस समाचार को अपडेट करेंगे।














