• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति विटारा ब्रेज़ा Vs टाटा नेक्सन Vs फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    स्पेस के मामले में कौन सी सब 4-मीटर एसयूवी रहेगी बेहतर, जानिये यहां

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 05, 2018 15:49 ist
    info icon
    published onJul 05, 2018 15:31 IST
    last updated onJul 05, 2018 15:49 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Vitara Brezza Vs Tata Nexon Vs Ford EcoSport – Which Car Offers Better Space

    भारत में इन दिनों सब 4-मीटर एसयूवी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि लगभग सभी कार कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी कार उतार रही है। सब 4-मीटर एसयूवी में इन दिनों मारूति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन को सबसे ज्यादा तव्वजों दी रही है। यहां हमने लैगरूम, नी रूम और हैडरूम स्पेस के मामले में तीनों कारों की तुलना की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

    Maruti Vitara Brezza Vs Tata Nexon Vs Ford EcoSport – Which Car Offers Better Space

    हैडरूम और शोल्डर रूम

    कद-काठी के मामले में फोर्ड ईकोस्पोर्ट सबसे ऊंची और टाटा नेक्सन सबसे चौड़ी है। अक्सर देखा जाता है कि जो कार ज्यादा ऊंची होती है उस में हैडरूम स्पेस ज्यादा होता है। वहीं चौड़ी कार के केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है।

      फ्रंट हैडरूम रियर शोल्डर रियर हैडरूम
    विटारा ब्रेज़ा 950 - 990 एमएम 1400 एमएम 950 एमएम
    नेक्सन 965 - 1020 एमएम 1385 एमएम 970 एमएम
    ईकोस्पोर्ट 870 - 1005 एमएम 1225 एमएम 930 एमएम

    जब हमने तीनों कारों की तुलना की तो नतीजा कुछ और ही निकला। यहां फ्रंट और रियर हैडरूम स्पेस के मामले में टाटा नेक्सन आगे रही। नेक्सन में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है, इसे नीचे करके हैडरूम स्पेस को बढ़ाया जा सकता है। ईकोस्पोट और विटारा ब्रेज़ा की तुलना में नेक्सन का हैडरूम स्पेस क्रमशः 15 एमएम और 30 एमएम ज्यादा बड़ा है।

    अब चलते हैं पीछे वाले शोल्डर रूम स्पेस की तरफ... यहां विटारा ब्रेज़ा नम्बर एक और टाटा नेक्सन नम्बर दो पर है। टाटा नेक्सन सेगमेंट में सबसे ज्यादा चौड़ी है, हमारे टेस्ट में इसका केबिन ही ज्यादा जगहदार निकला।

    लैगरूम (फ्रंट)

      फ्रंट लैगरूम फ्रंट नी रूम फ्रंट सीट बेस
    विटारा ब्रेज़ा 890 - 1060 एमएम 570 - 740 एमएम 480 एमएम
    नेक्सन 900 - 1050 एमएम 580 - 770 एमएम 480 एमएम
    ईकोस्पोर्ट 955 - 1105 एमएम 635 - 825 एमएम 495 एमएम

    फ्रंट लैगरूम और नी रूम स्पेस के मामले में फोर्ड ईकोस्पोर्ट सबसे आगे है। इस मामले में टाटा नेक्सन दूसरे और मारूति विटारा ब्रेज़ा तीसरे नंबर पर है।

    लैगरूम (रियर)

      रियर सीट बेस रियर नी रूम
    विटारा ब्रेज़ा 460 एमएम 625 - 860 एमएम
    नेक्सन 510 एमएम 715 - 905 एमएम
    ईकोस्पोर्ट 480 एमएम 590 - 800 एमएम

    यह भी पढें : टाटा नेक्सन का मुकाबला ईकोस्पोर्ट और विटारा ब्रेज़ा से...

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 2016-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है