• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म : नई मारुति ऑल्टो में मिलेगा 1-लीटर पेट्रोल इंजन और एएमटी का ऑप्शन, 18 अगस्त को होगी लॉन्च

    मारुति ने कंफर्म किया है कि वह अपकमिंग ऑल्टो कार में 1-लीटर पेट्रोल इंजन और एएमटी का ऑप्शन फिर से शामिल करेगी। कंपनी करीब दो साल बाद ऑल्टो के10 को फिर से मार्केट में पेश करने जा रही है। पहले 1-लीटर पेट्रोल इंजन ऑल्टो के10 में दिया गया था जिसे अप्रैल 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के दौरान बंद कर दिया गया था।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 02, 2022 10:34 ist
    info icon
    published onAug 02, 2022 10:34 IST
    last updated onAug 02, 2022 10:34 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने कंफर्म किया है कि वह अपकमिंग ऑल्टो कार में 1-लीटर पेट्रोल इंजन और एएमटी का ऑप्शन फिर से शामिल करेगी। कंपनी करीब दो साल बाद ऑल्टो के10 को फिर से मार्केट में पेश करने जा रही है। पहले 1-लीटर पेट्रोल इंजन ऑल्टो के10 में दिया गया था जिसे अप्रैल 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के दौरान बंद कर दिया गया था।

    Maruti Alto K10

    ऑल्टो के10 में 3-सिलेंडर 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था जो 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। मारुति ने इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया था।

    अब मारुति इसमें अपडेट ड्यूलजेट इंजन के साथ आईडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी देगी जिससे कार का माइलेज बढ़ जाएगा। यही इंजन सेलेरियो और एस-प्रेसो में भी दिया गया है। अपडेट इंजन 67पीएस की पावर और 89एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अपडेट इंजन एस-प्रसो एएमटी में 25.30 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जो पहले से करीब 4 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा है।

    मारुति ने हाल ही में कंफर्म किया है कि नई ऑल्टो के10 को 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसे एस-प्रेसो वाले हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है और यह पहले से थोड़ी बड़ी होगी। कुछ समय पहले इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था जिससे पता चला है कि इसका डिजाइन नई सेलेरियो से इंस्पायर्ड है।

    Maruti Suzuki Alto

    हमारा मानना है कि 2022 मारुति ऑल्टो के10 की प्राइस 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। इसका कंपेरिजन रेनो क्विड से होगा। नई ऑल्टो के10 के साथ मारुति मौजूदा ऑल्टो को भी बेचना जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें : मारुति एस-प्रेसो का अपडेट मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है