• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या खासियतें समाई होंगी 2020 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में, जानिए यहां

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में डिज़ायर फेसलिफ्ट (Dzire Facelift) को लॉन्च किया है। इसे कई नए अपडेट के साथ पेश किया गया है। अब कंपनी की योजना स्विफ्ट हैचबैक का भी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की है। फेसलिफ्ट डिजायर के बाद अब उम्मीद जताई जा सकती है कि मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में कौनसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। तो क्या खासियतें समाई होंगी नई स्विफ्ट में, जानेंगे यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 25, 2020 19:09 ist
    info icon
    published onMar 25, 2020 19:09 IST
    last updated onMar 25, 2020 19:09 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट
    • फेसलिफ्ट मारुति स्विफ्ट में डिज़ायर वाले ही फीचर अपडेट देखने को मिल सकते हैं।  
    • इसमें नया 1.2-लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो पहले से ज्यादा पावरफुल होगा।
    • इसमें फ्रंट पर कई कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए जा सकते हैं।  
    • नई स्विफट में क्रूज़ कंट्रोल, ईएसपी और हिल असिस्ट फीचर मिल सकते हैं।  
    • भारत में फेसलिफ्ट स्विफ्ट को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में डिज़ायर फेसलिफ्ट (Dzire Facelift) को लॉन्च किया है। इसे कई नए अपडेट के साथ पेश किया गया है। अब कंपनी की योजना स्विफ्ट हैचबैक का भी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की है। फेसलिफ्ट डिजायर के बाद अब उम्मीद जताई जा सकती है कि मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में कौनसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। तो क्या खासियतें समाई होंगी नई स्विफ्ट में, जानेंगे यहां:-

     

    पावरफुल इंजन 

    डिज़ायर की तरह ही स्विफ्ट के फेसलिफ्ट वर्जन में भी नया 1.2-लीटर ड्यूल-जेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस लिहाज से यह इंजन रेगुलर स्विफ्ट के मुकाबले 7 पीएस की ज्यादा पावर जनरेट करेगा। कंपनी के अनुसार, 2020 डिज़ायर का पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 23.26 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है। इससे पहले यह गाड़ी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.21 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती थी। वहीं, 5-स्पीड ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) के साथ डिज़ायर 24.12 किमी/लीटर का माइलेज देती है, जो पहले से ज्यादा है।  इसमें आइडल ऑटो स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन दिया गया है, जिसके चलते यह पहले से बेहतर माइलेज देने में सक्षम है। बता दें कि मारुति अपनी स्विफ्ट के डीजल इंजन को 31 मार्च तक बंद कर देगी।  

    अपडेट डिजाइन 

    डिज़ायर की तुलना में मारुति स्विफ्ट एक ग्लोबल प्रोडक्ट है। ऐसे में स्विफ्ट में नया कॉस्मेटिक बदलाव सभी बाज़ारों में एक जैसा ही देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि कंपनी इस 5-सीटर हैचबैक के फेसलिफ्ट वर्जन में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट पर कर सकती है। इसमें नया बंपर, नए फॉग लैंप्स और नई ग्रिल दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें अपडेटेड रियर बंपर और नई अलॉय व्हील डिज़ाइन भी देखने को मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें : जानिए पुराने मॉडल से कितनी अलग है नई मारुति डिजायर

    सेफ्टी फीचर्स 

    वर्तमान में स्विफ्ट में ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। अनुमान है कि डिज़ायर की तरह ही 2020 स्विफ्ट के एएमटी वेरिएंट्स  के साथ भी इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट फीचर दिए जा सकते हैं।  

     

    कंफर्ट फीचर 

    भारत में उपलब्ध रेगुलर स्विफ्ट में क्रूज़ कंट्रोल फीचर नहीं दिया गया है। उम्मीद है कि कंपनी यह फीचर फेसलिफ्ट वर्जन में शामिल कर सकती है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर अपडेटेड मल्टी-कलर 4.2-इंच मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) भी दिया जा सकता है। चर्चाएं ये भी है कि कंपनी इसमें ऑटो फोल्डिंग-ओआरवीएम भी दे सकती है। 

    नया इंफोटेनमेंट सिस्टम 

    फेसलिफ्ट स्विफ्ट में लेटेस्ट 7.0-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑडियो एंटरटेनमेंट, डिस्प्ले व्हीकल अलर्ट के लिए क्लाउड बेस्ड सर्विस भी मिलेगी। इसे फोन ऐप के जरिये भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।  

     

    अनुमान है कि नई स्विफ्ट को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल इस अपकमिंग हैचबैक की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि इसकी प्राइस रेगुलर मॉडल से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में स्विफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत (Swift petrol variants price) 5.19 लाख रुपए से 8.02 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका कम्पेरिज़न पहले की तरह ही हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios), फोर्ड फिगो (Ford Figo) और रेनो ट्राइबर (Renault Triber) से होगा।

    यह भी पढ़ें : मारुति ऑल्टो के10 vs मारुति एस-प्रेसो vs रेनो क्विड: ऑफ-रोड कम्पेरिज़न

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है