• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ऑल्टो के10 vs मारुति एस-प्रेसो vs रेनो क्विड: ऑफ-रोड कम्पेरिज़न

    आज तक शायद ही किसी ने ऐसा कम्पेरिज़न किया होगा। तो हमने क्यों किया? क्लिक करें और जानें           

    निखिल
    निखिल
    modified on मार्च 23, 2020 19:12 ist
    info icon
    published onMar 23, 2020 19:09 IST
    last updated onMar 23, 2020 19:12 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto vs Maruti S-Presso vs Renault Kwid

    आज के हमारे इस टॉपिक से शायद आप हैरान होंगे और शायद कभी आपने ऐसे कम्पेरिज़न की अपेक्षा नहीं की होगी। 'ऑफ-रोड' और 'एसयूवी' दो ऐसे शब्द हैं जो हाथ से हाथ मिलाएं चलते हैं लेकिन वास्तव में, ज्यादातर एसयूवी कारें शायद ही कभी ऑफ-रोडिंग इलाकों में उतरती हैं। भारत के सुदूर, पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकनाश तह मारुति सुजुकी ऑल्टो जैसी छोटी हैचबैक जिनका इन दुर्गम स्थानों पर प्रयोग किया जा रहा है।  पिछले कई सालों से मारुति ऑल्टो ने ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में मिलावटी ईंधन, ओवरलोडिंग, खराब सड़कें, स्लश, पहाड़ी रास्तें जैसी कई ऐसी चीज़े सहती आ रही है जिसके लिए कभी इसे बनाया नहीं गया था।

    Maruti S-Presso

    देखा जाए तो इस तरह की कारों में भी कई ऐसी चीज़ें हैं जो इन्हें ऑफ-रोडिंग के हिसाब से कुछ हद तक अनुकूल बनाती है। जैसे कि इन कारों का वजन कम है, इनका व्हीलबेस छोटा है और साथ ही इन्हें ठीक करना आसान है।  

    Maruti Alto

    अब देश में ऑल्टो के कई अन्य विकल्प भी उपलब्ध है। इनमें मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और रेनो क्विड शामिल हैं। ये भी ऑल्टो की तरह ही एंट्री लेवल कारें हैं और इन्हें भी मुख्य रूप से सिटी पर्पस के हिसाब से ही बनाया गया है। लेकिन ऑल्टो की तुलना में ये दोनों कारें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। लेकिन क्या इससे ये ऑल्टो को हारने में  सक्षम हैं? आईये जानें:-

    द चैलेंज:-

    हमारी इस चुनौती में चार टेस्ट शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक टेस्ट के अपने अलग पॉइंट्स है। 

    1. इंजन ब्रेकिंग टेस्ट (अधिकतम: 3 पॉइंट्स | न्यूनतम: 1  पॉइंट )

    Maruti S-Presso

    इस टेस्ट के दौरान हमने फर्स्ट गियर में तीनो कारों को एक-एक ढलान से उतारा। यह एक ऐसा टेस्ट था जिसमे ड्राइवर ब्रेक का उपयोग नहीं कर सकता था यानी ड्राइवर को केवल इंजन ब्रेकिंग पर ही निर्भर होना था। हमारी फिनिश लाइन तक पहुंचने में जिस कार की स्पीड सबसे कम रही उसे सबसे ज्यादा पॉइंट्स मिले हैं। 

    2. ब्रेकिंग टेस्ट  (अधिकतम: 3 पॉइंट्स | न्यूनतम: 1  पॉइंट )

    Renault Kwid

    40 किमी/घंटे की रफ्तार पर बजरी पर किए गए इस टेस्ट में एक निश्चित पॉइंट के बाद ब्रेक अप्लाई करने थे। इस दौरान जो भी कार सबसे कम दूरी पर रुकती है उसे सबसे ज्यादा पॉइंट्स मिले हैं। 

    3. राइड क्वालिटी टेस्ट  (अधिकतम: 3 पॉइंट्स | न्यूनतम: 1  पॉइंट )  

    कार की राइड क्वालिटी टेस्ट करने के लिए हमने तीनो कारों को 40किमी/घंटा की स्पीड पर रफ़ सरफेस/टेर्रिन पर चलाया और इस दौरान को-ड्राइवर डॉट-से-डॉट जोड़ने का गेम खेलता रहा। अंत में डॉट कनेक्टिंग शीट में जितनी सफाई मिली उस कार को सबसे ज्यादा अंक मिलें। 

    4. हिल क्लाइंब टेस्ट (अधिकतम: 3 पॉइंट्स | न्यूनतम: 1  पॉइंट )

    Maruti Alto vs Maruti S-Presso vs Renault Kwid

    इस टेस्ट में सभी कारों को चट्टान, पत्थर, बजरी और महीन रेत वाली चढाई का सामना करना था वो भी चार लोगो के अंदर बैठे होने पर! फिनिश लाइन तक सबसे पहले पहुंचने वाली कार को सबसे ज्यादा अंक मिलें। 

    तो रिजल्ट जानने के लिए एक्ससाइटेड हैं? हाँ, लेकिन इतनी आसानी से लड्डू हाथ लग जाये तो मज़ा ही क्या! नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें और जानें की हमारे इस चैलेंज में किस कार ने मारी बाजी। 

    यहां जानें: मारुति ऑल्टो के10 की ऑन-रोड प्राइस  

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है