• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति लाने वाली है स्विफ्ट डीज़ल का ऑटोमैटिक वर्जन

    तीसरी पीढ़ी की सुज़ुकी स्विफ्ट के आने में तो अभी लंबा वक्त है। ऐसे में उससे पहले मारूति सुज़ुकी की योजना मौजूदा स्विफ्ट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस करने की है। स्विफ्ट के डीज़ल वेरिएंट में ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की सुविधा दी जाएगी। इस तरह की खबरें मिली हैं कि ऑटोमैटिक स्विफ्ट को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On मई 11, 2016 19:07 ist
    info icon
    published onMay 11, 2016 12:21 IST
    last updated onMay 11, 2016 19:07 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    तीसरी पीढ़ी की सुज़ुकी स्विफ्ट के आने में तो अभी लंबा वक्त है। ऐसे में उससे पहले मारूति सुज़ुकी की योजना मौजूदा स्विफ्ट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस करने की है। स्विफ्ट के डीज़ल वेरिएंट में ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की सुविधा दी जाएगी। इस तरह की खबरें मिली हैं कि ऑटोमैटिक स्विफ्ट को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

    स्विफ्ट के प्लेटफॉर्म पर ही बनी कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिज़ायर में पहले ही यह सुविधा दी जा चुकी है। ऐसे में स्विफ्ट के लिए कंपनी को अलग से कुछ नहीं करना होगा। दोनों कारों का इंजन और प्लेटफॉर्म एक ही है। 1.3 लीटर डीज़ल इंजन वाली ऑटोमैटिक डिजायर 75 पीएस की ताकत और 190 एनएम का टॉर्क देती है। कीमत की बात करें तो डिज़ायर के मैनुअल टॉप वेरिएंट और ऑटोमैटिक वेरिएंट में 50 हजार रूपए का अंतर है। उम्मीद की जा सकती है कि स्विफ्ट के मामले में भी ऐसा ही रहेगा। इसके टॉप वेरिएंट जेडडीआई की कीमत 8.3 लाख रूपए (एक्स शोरूम, मुंबई) तक जाएगी।

    मारूति की ओर से कुछ दिन पहले ही यह जानकारी साझा की गई थी कि कंपनी की योजना अपनी हर कार को एएमटी यानी ऑटोमैटिक टेक्नोलॉज़ी से लैस करने की है। स्विफ्ट के बाद विटारा ब्रेज़ा में ऑटो गियरशिफ्ट टेक्नोलॉज़ी देखने को मिल सकती है।

    हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट आज भी काफी पॉपुलर कार है। अप्रैल-2016 में इस कार की बिक्री 15 हजार यूनिट रही है। एएमटी आने के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि बिक्री का आंकड़ा और ऊपर जाएगा।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी सुज़ुकी स्विफ्ट-2017

    सोर्सः फाइनेंशियल एक्सप्रेस  

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है