• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 तक बंद हो सकती है मारूति की ये डीज़ल कारें

    मारूति का कहना है कि बीएस-6 डीज़ल कारें पेट्रोल और सीएनजी कारों से काफी महंगी हो जाएंगी

    जगदेव
    जगदेव
    published on दिसंबर 20, 2018 15:29 ist
    info icon
    published onDec 20, 2018 15:29 IST
    last updated onDec 20, 2018 15:29 IST
    56 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Swift, Baleno, Dzire Diesel May Go Out Of Production In 2020

    भारत में जल्द ही बीएस-6 नियम लागू होने वाले हैं। यही वजह है कि लगभग सभी कार कंपनियों का रूझान अब बीएस-6 इंजन वाली कारें तैयार करने पर है। मारूति सुज़ुकी भी इस दौड़ में शामिल हो चुकी है। मारूति ने संकेत दिए हैं कि बीएस-6 डीज़ल कारें मौजूदा कारों से करीब एक से 1.5 लाख रूपए तक महंगी होंगी। मौजूदा कारों के पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले ये 2.5 लाख रूपए तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी का मानना है कि ज्यादा महंगी होने की वजह से ग्राहक डीज़ल कारों से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी 2020 तक छोटी कारों के डीज़ल वेरिएंट का प्रोडक्शन बंद कर सकती है।

    Maruti Swift, Baleno, Dzire Diesel May Go Out Of Production In 2020

    मारूति की अभी सबसे अफॉर्डेबल डीज़ल कार स्विफ्ट है। स्विफ्ट डीज़ल की शुरूआती कीमत 5.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। स्विफ्ट पेट्रोल की शुरूआती कीमत 4.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट के बीच अभी एक लाख रूपए का अंतर है। बीएस-6 नियम लागू होने के बाद इनके बीच का अंतर 2.5 लाख रूपए के करीब हो जाएगा।

    Maruti Swift, Baleno, Dzire Diesel May Go Out Of Production In 2020

    मारूति स्विफ्ट पेट्रोल के माइलेज का दावा 22 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वेरिएंट का माइलेज 28.4 किमी प्रति लीटर है। 20 दिसंबर 2018 को पेट्रोल 70.63 रूपए प्रति लीटर और डीज़ल 64.54 रूपए प्रति लीटर है। अगर आप रोजाना 75 किमी कार चलाते हैं तो आप डीज़ल कार से एक साल में 26,000 रूपए बचा सकते हैं। ऐसे में डीज़ल कार की एक्स्ट्रा एक लाख रूपए की लागत को पांच साल में कवर कर सकते हैं। यही अंतर अगर 2.5 लाख रूपए हो जाता है तो इसे कवर करने में करीब 10 साल लगेंगे।

    स्विफ्ट की तरह डिजायर और बलेनो के डीज़ल और पेट्रोल वेरिएंट में भी करीब एक-एक लाख रूपए का अंतर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीएस-6 नियम लागू होने के बाद मारूति की कुछ कारों से डीज़ल इंजन को हटाया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर के डीज़ल वेरिएंट का प्रोडक्शन बंद किया जा सकता है। मारूति इन दिनों बीएस-6 मानकों वाले नए 1.5 लीटर डीज़ल इंजन पर काम कर रही है। यह इंजन अर्टिगा और एस-क्रॉस में दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : 2020 तक मारूति लाएगी दो नई कारें, दोनों में मिलेगा बीएस-6 पेट्रोल इंजन

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    और देखें on मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है