• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी करेगी नेक्सा डीलरशिप का विस्तार, छोटे शहरों में भी खोलेगी शो-रूम

    छोटे शहरों और गांव में रहने वाले ग्राहकों को नेक्सा डीलरशिप के जरिए कार खरीदने का प्रीमियम अनुभव प्राप्त होगा।

    भानु
    भानु
    modified on जून 03, 2019 12:04 ist
    info icon
    published onJun 03, 2019 10:42 IST
    last updated onJun 03, 2019 12:04 IST
    234 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki To Expand Nexa Footprint By Opening New But Smaller Showrooms

    वर्तमान में मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम कारें नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेच रही है। देश के कुछ विकसित शहरों में नेक्सा के 350 डील​रशिप मौजूद हैं। जानकारी मिली है कि अब ये ब्रांड जल्द ही अपना विस्तार करते हुए अपनी पहुंच छोटे शहरों और गांवो में भी बढ़ाएगा। इससे हालांकि इन डीलरशिप पर रेग्युलर शोरूम के मुकाबले डिस्प्ले के लिए केवल दो ही कारें उपलब्ध होंगी मगर प्रीमियम अनुभव देने में कंपनी कोई कमी नहीं रखेगी।

    पहली नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप का उद्घाटन साल 2015 में हुआ था। इसके बाद से ब्रांड 350 से अधिक डीलरशिप खोलने में सफल रहा है। हाल ही में मारुति ने साल 2020 से पहले 400 के करीब नेक्सा डीलरशिप खोलने की योजना का खुलासा किया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या मारुति इन दूरस्थ स्थानों में नेक्सा सर्विस सेंटर भी खोलती है कि नहीं।


    Maruti Suzuki Ciaz 1.5-Litre Diesel Fuel Efficiency: Claimed Vs Real

    नेक्सा डीलरशिप के जरिए मारुति इग्निस, सियाज, बलेनो जैसी महंगी और पी्रमियम कारें बेच रही है। वर्तमान में मारूति की एस-क्रॉस 11.48 लाख रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगी कार है। नेक्सा कारों के लाइनअप में सबसे किफायती दामों पर उपलब्ध कार इग्निस है जो 4.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत में उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें: ग्लोबल एनकैप ने किया मारुति सुजुकी इग्निस का क्रैश टेस्ट, मिली स्विफ्ट से ज्यादा सेफ्टी रेटिंग

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है