• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने बंद किया बलेनो का आरएस वेरिएंट!

    बलेनो आरएस (Baleno RS) को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अभी तक अपग्रेड नहीं किया गया है, जिसके चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 27, 2020 13:47 ist
    info icon
    published onJan 27, 2020 12:41 IST
    last updated onJan 27, 2020 13:47 IST
    374 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno RS Prices Slashed By Rs 1 Lakh

    मारुति (Maruti) ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक बलेनो के आरएस वेरिएंट को बंद कर दिया है। कंपनी ने नेक्सा की वेबसाइट से भी इस वेरिएंट को हटा दिया है। आपको बता दें कि देश में एक अप्रैल से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं जिसके बाद सभी कंपनियों को अपनी कारों में बीएस6 इंजन देना अनिवार्य हो जाएगा।

    बलेनो आरएस को बंद करने को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर, कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना कि बलेनो आरएस का स्टॉक खत्म हो गया है। मारुति ने बलेनो के आरएस वेरिएंट को बंद करने से पहले दिसंबर 2019 में इस मॉडल पर 1 लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश भी की थी। इस डिस्काउंट के बाद बलेनो आरएस (Baleno RS) की प्राइस बलेनो अल्फा पेट्रोल-एमटी (Baleno Alpha Petrol-MT) के लगभग बराबर पहुंच गई थी। 

    बलेनो हैचबैक का आरएस वेरिएंट इसके टॉप लाइन वेरिएंट अल्फा पर बेस्ड था। बलेनो के रेग्यूलर मॉडल में दिए गए कुछ स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स समेत ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप, ऑटो एसी और 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे ज्यादातर कंफर्ट फीचर्स बलेनो आरएस में भी दिए गए थे। हालांकि, इसे नए तरह के बंपर और चारों टायरों पर डिस्क ब्रेक के साथ पेश किया गया था। बलेनो आरएस में दिया गया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 102 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था, जिसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया था। 

    यह भी पढ़ें: मारुति सियाज बीएस6 लॉन्च, कीमत 8.31 लाख रुपये से शुरू 

    बलेनो आरएस के बंद हो जाने के बाद अब प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में केवल फोक्सवैगन पोलो जीटी टीएसआई (Volkswagen Polo GT TSI) ही केवल एकमात्र कार रह गई है जिसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। हालांकि, आई20 के 2020 मॉडल में हुंडई वेन्यू वाला 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसी तरह, टाटा मोटर्स भी अपनी नई कार अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) का एक पावरफुल वर्जन ला सकती है जो 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस होगा। 

    यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई टाटा टियागो फेसलिफ्ट, कीमत 4.60 लाख से शुरू

    बीएस6 नॉर्म्स (BS-6) लागू होने के बाद मारुति बलेनो (Maruti Baleno) केवल नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध रहेगी। कंपनी इस 5-सीटर कार के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं करेगी। मारुति की योजना डीजल इंजन को भी बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं करने की है।

    और पढ़ें यह भी: पिछले हफ्ते क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में ख़ास, पढ़ें टॉप 5 कार न्यूज़

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno RS पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है