• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो आरएस की कीमत में भारी गिरावट, एक लाख रुपये तक घटे दाम

    मारुति सुजुकी इंडिया ने बलेनो आरएस की कीमत में एक लाख रुपये की कटौती की है। पहले बलेनो आरएस की कीमत 8.89 लाख रुपये थी जो अब घटकर 7.89 लाख रुपये हो गई है। यह मारुति बलेनो का स्पोर्टी वर्जन है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 03, 2019 18:54 ist
    info icon
    published onOct 03, 2019 18:54 IST
    last updated onOct 03, 2019 18:54 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी इंडिया ने बलेनो आरएस की कीमत में एक लाख रुपये की कटौती की है। पहले बलेनो आरएस की कीमत 8.89 लाख रुपये थी जो अब घटकर 7.89 लाख रुपये हो गई है। यह मारुति बलेनो का स्पोर्टी वर्जन है। अगर आप बलेनो आरएस में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए इस कार को खरीदने का यह सही समय है। 

    मारुति बलेनो आरएस को रेग्यूलर बलेनो के टॉप वेरिएंट अल्फा मैनुअल पर तैयार किया गया है। अल्फा मैनुअल की कीमत 7.58 लाख रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो बलेनो आरएस पहले अल्फा मैनुअल से एक लाख रुपये से भी ज्यादा महंगी थी। अब इनके बीच काफी कम अंतर रहा है। मारुति बलेनो आरएस की बाजार में डिमांड कम है, जिसके चलते कंपनी ने इसकी प्राइस में भारी कटौती की है। 

    बलेनो आरएस में 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इसके इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं करेगी। भारत में एक अप्रैल 2019 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं।

    यह भी पढें : कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बाद इतनी सस्ती हुई मारुति कारें

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno RS पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी बलेनो आरएस

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है