• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का नया ट्रेलर जारी, इस बार दिखाई गई साइड लुक की झलक

    इसबार नए टीजर के जरिए इस कार के साइड प्रोफाइल की झलक दिखाई गई है। इसमें अलग डिजाइन के एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और टेललैंप्स के लाइट सिग्नेचर्स की झलक दिखाई गई है।

    भानु
    भानु
    published on जुलाई 12, 2022 18:37 ist
    info icon
    published onJul 12, 2022 18:37 IST
    last updated onJul 12, 2022 18:37 IST
    891 Views
    • Write a कमेंट

    • नए टीजर में दिखाई गई है इसके साइड लुक की झलक 
    • 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ नेक्सा डीलरशिप्स पर शुरू हुई इस कार की प्री बुकिंग 
    • टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का मारुति का अपना वर्जन है ये
    • नए ​टीजर में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और टेललैंप्स की झलक दिखाई गई है इसमें 
    • 9.5 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ अगस्त 2022 तक हो सकती है लॉन्च

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के मारुति के वर्जन ग्रैंड विटारा से जुड़ा एक नया टीजर जारी किया गया है।  

    toyota urban cruiser hyryder

    ग्रांड विटारा का ओवरऑल शेप तो टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर जैसा नजर आ रहा है। दोनों ही कारों को एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिनमें एक जैसा इंटीरियर लेआउट दिया जाएगा। हालांकि,मारुति इस एसयूवी के अपने वर्जन के फ्रंट में कुछ अलग से एलिमेंट्स के साथ अलग तरह के अलॉय व्हील्स और केबिन कलर्स की पेशकश कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें: मारुति नेक्सा के लाइनअप में ग्रैंड विटारा लेगी एस-क्रॉस की जगह

    हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा में माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की चॉइस के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें माइल्ड हाइब्रिड इंजन ब्रेजा एसयूवी से लिया गया है मगर इसके साथ ऑल व्हील ड्राइव की एडिशनल चॉइस भी दी गई है। इसके अलावा नई ग्रैंड विटारा में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के तहत एक इलेक्ट्रिक मोटर भी दी जाएगी जो  पेट्रोल इंजन के साथ 116 पीएस का कंबाइंड आउटपुट देगी। इसमें ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड) गियरबॉक्स दिया जाएगा। यह पेट्रोल-ओनली, हाइब्रिड और प्योर-ईवी ड्राइव मोड में आएगी।

    मारुति ग्रैंड विटारा में फुल एलईडी लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलैस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, छह एयरबैग्स और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स नजर आएंगे। ये पैनोरमिक सनरूफ से लैस मारुति का पहला मॉडल भी होगा। 

    Toyota Urban Cruiser Hyryder cabin

    नेक्सा शोरूम्स और ऑनलाइन मोड के जरिए ग्रैंड विटारा की 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुकिंग शुरू की जा चुकी है। ग्रैंड विटारा का ग्लोबल डेब्यू 20 जुलाई 2022 को होगा। ये कार अगस्त के ​आखिर तक लॉन्च की जा सकती है। मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 9.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है