• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ने टोयोटा को भेजी ग्लैंजा की पहली खेप

    टोयोटा ग्लैंजा को मई 2019 के आखिर या जून 2019 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    published on मई 03, 2019 10:36 ist
    info icon
    published onMay 03, 2019 10:36 IST
    last updated onMay 03, 2019 10:36 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza

    टोयोटा जल्द ही मारुति बलेनो के क्रॉस बैज वर्जन ग्लैंजा को भारतीय बाजार में उतारेगी। इस कार की मैन्यूफैक्चरिंग की जिम्मेदारी मारुति सुजुकी ने ली है। मारुति ने हाल ही में अप्रैल 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 364 कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री दर्शाई गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारुति बलेनो के साथ-साथ ग्लैंजा का उत्पादन भी कर रही है। एक टोयोटा डीलरशिप के स्टॉकयार्ड में भी यह कार नजर आई थी। इस कार की सेल और सर्विस का सारा जिम्मा टोयोटा संभालेगी।

    Maruti Suzuki Baleno

    टोयोटा और सुजुकी ने पिछले साल कारों की क्रॉस बैजिंग को लेकर आपस में समझौता किया था। इस समझौते का पहला परिणाम टोयोटा ग्लैंजा कार होगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में टोयोटा ग्लैंज़ा को इटियॉस लिवा के नीचे रखा जाएगा। यह कार केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगी।

    टोयोटा ग्लैंजा में बलेनो 2019 वाला नया 1.2 लीटर ड्यूल जेट ड्यूल वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। बलेनो में यह इंजन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। ग्लैंजा में इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा।

    टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस, बलेनो की कीमत से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। ग्लैंजा, बलेनो का रिबैज्ड मॉडल है, मगर इसमें फ्रंट ग्रिल को छोड़कर कंपनी ने कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया है। इसका इंटीरियर भी बलेनो के समान होने की उम्मीद है।

    मारुति की बलेनो कार के केवल दो टॉप मॉडल में ही ड्यूल जेट इंजन दिया गया है। टोयोटा की ग्लैंजा के दोनों मॉडल में यह इंजन दिए जाने की संभावना है। टोयोटा, ग्लैंजा में बलेनो के डेल्टा और जेटा वेरिएंट के समान फीचर दे सकती है। चर्चा यह भी है कि फीचर के मामले में यह बलेनो के टॉप मॉडल अल्फा के समान होगी।

    मारुति बलेनो के अल्फा और डेल्टा मॉडल 7.25 लाख और 7.86 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर उपलब्ध है। टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस रेंज 7.5 लाख से लेकर 9 लाख रुपए तक रखे जाने की संभावना है।

    यह भी पढें : टोयोटा ग्लैंजा की तस्वीरें हुईं लीक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है