• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बाद इतनी सस्ती हुई मारुति कारें

    कंपनी ​द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट और ऑफर का उद्देश्य बाज़ार में फिर से मारुति कारों की डिमांड को बढ़ाने से है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 25, 2019 20:10 ist
    info icon
    published onSep 25, 2019 19:40 IST
    last updated onSep 25, 2019 20:10 IST
    706 Views
    • Write a कमेंट

    इन दिनों देश की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए भारत सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की घोषणा की है। इस कटौती के चलते मंदी से जूझ रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद है। देश की जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुज़ुकी ने फेस्टिव सीज़न और कारों की मांग में कमी को देखते हुए है अपने लाइनअप में मौजूद कारों पर 5000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया है।

    इस नए ऑफर का लाभ ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, सिलेरियो, इग्निस, विटारा ब्रेज़ा,एस क्रॉस के सभी वेरिएंट के साथ स्विफ्ट,डिज़ायर, डिज़ायर टूर एस और बलेनो के डीज़ल वेरिएंट की खरीद पर दिया जाएगा।इस  ऑफर के चलते इन कारों की कीमत सूची में भी बदलाव हुआ है। नई कीमत सूची 25 सितंबर 2019 प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। बता दें कि कंपनी वैगन आर, सियाज़,अर्टिगा,एक्सएल6 और कुछ ​चुनिंदा पेट्रोल मॉडल वाली कारों पर इस ऑफर का लाभ नहीं दे रही है। 

    इन मारुति कारों की कीमत सूची में किया गया है बदलाव:

     

    नई प्राइस रेंज

    ऑल्टो

    2.89 लाख रुपये से लेकर  4.09 लाख रुपये तक

    ऑल्टो के10

    3.61 लाख रुपये से लेकर  4.40 लाख रुपये तक

    सेलेरियो

    4.26 लाख रुपये से लेकर  5.43 लाख रुपये तक

    इग्निस

    4.74 लाख रुपये से लेकर  7.10 लाख रुपये तक

    स्विफ्ट (डीज़ल)

    6.98 लाख रुपये से लेकर  8.84 लाख रुपये तक

    डिज़ायर (डीज़ल)

    6.67 लाख रुपये से लेकर  9.53 लाख रुपये तक

    बलेनो  (डीज़ल)

    6.69 लाख रुपये से लेकर  8.68 लाख रुपये तक

    विटारा ब्रेज़ा

    7.63 लाख रुपये से लेकर  10.38 लाख रुपये तक

    एस-क्रॉस

    8.81 लाख रुपये से लेकर  11.44 लाख रुपये तक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    M
    milan kumar
    Sep 27, 2019, 10:16:17 PM

    I booked Celerio on 20 sep & was billed on 21 sep yet not delivered.will the additional 5000 discount be given to me by dealer.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है