• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एस-प्रेसो Vs रेनो क्विड : जानिए कौनसी कार रहेगी बेहतर

    भारत के एंट्री-लेवल क्रॉस-हैचबैक सेगमेंट में मारुति एस-प्रेसो और रेनो क्विड फेसलिफ्ट की नई एंट्री हुई है। इन कारों की कीमत और फीचर लिस्ट करीब-करीब एक समान है, ऐसे में कई ग्राहक कंफ्यूज हैं कि इनमें से किस कार को खरीदा जाए, इन्हीं सवालों के जवाब हम जानेंगे यहां :-

    स्तुति
    स्तुति
    published on अक्टूबर 03, 2019 18:46 ist
    info icon
    published onOct 03, 2019 18:46 IST
    last updated onOct 03, 2019 18:46 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    भारत के एंट्री-लेवल क्रॉस-हैचबैक सेगमेंट में मारुति एस-प्रेसो और रेनो क्विड फेसलिफ्ट की नई एंट्री हुई है। इन कारों को एसयूवी जैसा लुक दिया गया है और सबसे खास बात ये है कि इनकी फीचर लिस्ट भी करीब-करीब एक जैसी है। मारुति एस-प्रेसो की कीमत जहां 3.69 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये के बीच है, वहीं रेनो क्विड फेसलिफ्ट का प्राइस 2.83 लाख रुपये से 4.85 लाख रुपये के बीच है। मिलते-जुलते फीचर और कीमत के चलते कई ग्राहक कंफ्यूज हैं कि इनमें से किस कार को खरीदा जाए, इन्हीं सवालों के जवाब हम जानेंगे यहां:-

    साइज

     

    मारुति एस-प्रेसो 

    रेनो क्विड

    लंबाई

    3565 मिलीमीटर

    3731 मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1520 मिलीमीटर

    1579 मिलीमीटर

    ऊंचाई (बिनारूफ रेल्स)

    1549 मिलीमीटर

    1474 मिलीमीटर

    ऊंचाई (रूफ रेल्स के साथ)

    1564 मिलीमीटर

    1490 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2380 मिलीमीटर

    2422 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    270 लीटर

    279 लीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    180 मिलीमीटर

    184 मिलीमीटर

     इंजन 

     

    मारुति एस-प्रेसो

    रेनो क्विड

    इंजन 

    998 सीसी (बीएस6)

    799सीसी/ 999सीसी (बीएस4)

    पावर

    68 पीएस

    54पीएस/ 68पीएस

    टॉर्क

    90 एनएम

    72 एनएम/ 91एनएम 

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी

    माइलेज

    21.4 / 21.7 किमी प्रति लीटर

    23.01 / 25.17 किमी प्रति लीटर

     वेरिएंट कंपेरिज़न

    यहां हम दोनों कारों के उन वेरिएंट की आपस में तुलना करेंगे जिनकी कीमत काफी हद तक करीब है। 

    मारुति एस-प्रेसो

    रेनो क्विड

    -

    एसटीडी 0.8 : 2.83 लाख रुपये

    -

    आरएक्सई 0.8 : 3.53 लाख रुपये

    - 

    आरएक्सएल 0.8 : 3.83 लाख रुपये

    - 

    आरएक्सटी 0.8 : 4.13 लाख रुपये

    एसटीडी (ओ) : 3.75 लाख रुपये

    -

    एलएक्सआई (ओ) : 4.11 लाख रुपये

    -

    वीएक्सआई (ओ) : 4.30 लाख रुपये

    आरएक्सटी 1.0लीटर : 4.33 लाख रुपये

    वीएक्सआई + : 4.48 लाख रुपये

    क्लाइंबर 1.0  लीटर : 4.55 लाख रुपये

    वीएक्सआई (ओ) एजीएस : 4.73 लाख रुपये

    आरएक्सटी 1.0 लीटर एएमटी  : 4.63 लाख रुपये

    वीएक्सआई + एजीएस  : 4.91 लाख रुपये

    क्लाइंबर 1.0 लीटर एएमटी  : 4.85 लाख रुपये

     नोट : यहां हमने मारुति एस-प्रेसो के 'ऑप्शनल' वेरिएंट की कीमतों को लिस्ट (सूचीबद्ध) किया है। यह सभी वेरिएंट ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं। ऐसे में इन्हें लेना एक अच्छा विकल्प है। 

    मारुति एस-प्रेसो वीएक्सआई (ओ) Vs रेनो क्विड आरएक्सटी 1.0

     

    एमटी

    एएमटी

    एस-प्रेसो वीएक्सआई (ओ)

    4.48 लाख रुपए 

    4.73 लाख रुपए

    क्विड आरएक्सटी 1.0

    4.33 लाख रुपए 

    4.63 लाख रुपए

    अंतर

    5,000 रुपए (एस-प्रेसो ज्यादा महंगी)

     

     कॉमन फीचर्स :-

    सेफ्टी : ड्यूल फ्रंट एयरबैग (क्विड के लिए ऑप्शनल), रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस, रिमोट की-लैस एंट्री, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट

    एक्सटीरियर: फुल व्हील कवर, हैलोजन हेडलैम्प्स और टेललैंप्स

    इंटीरियर: फैब्रिक अपहोल्स्ट्री

    कम्फर्ट: फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एसी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12वी फ्रंट पावर सॉकेट

    ऑडियो: फ्रंट स्पीकर, यूएसबी और ऑक्स-इन, ब्लूटूथ कम्पैटिबिलिटी

    एस-प्रेसो वीएक्सआई(ओ) में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स : कुछ भी नहीं

    क्विड आरएक्सटी 1.0 में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स : ड्यूल-बैरल हैडलैंप्स, रियर पावर विंडो (ऑप्शनल), लैदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील, रियर पावर सॉकेट, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ), रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रोम गार्निश, एलईडी डीआरएल्स, बॉडी कलर बंपर, रियर आर्मरेस्ट और रियर पार्सल ट्रे

    निष्कर्ष :  यहां रेनो क्विड आरएक्सटी वैल्यू फोर मनी प्रोडक्ट साबित होती है। एक तो यह एस-प्रेसो से सस्ती है, दूसरा इस में एस-प्रेसो से ज्यादा फीचर भी दिए गए हैं।

    मारुति एस-प्रेसो वीएक्सआई+ Vs रेनो क्विड क्लाइंबर

     

    एमटी 

    एमएमटी

    एस-प्रेसो वीएक्सआई+

    4.48 लाख रुपए

    4.91 लाख रुपए

    क्विड क्लाइंबर

    4.55 लाख रुपए

    4.85 लाख रुपए

    अंतर

    7,000 रुपए (एस-प्रेसो ज्यादा महंगी)

    6,000 रुपए (एस-प्रेसो ज्यादा महंगी )

    कॉमन फीचर्स (ऊपर वाले वेरिएंट को छोड़कर)

    इंटीरियर : रियर पार्सल ट्रे,  डैशबोर्ड पर ऑरेंज इंसर्ट 

    ऑडियो : एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 

    एस-प्रेसो वीएक्सआई+ में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स : इंटरनल एडजस्टेबल ओआरवीएम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स

    क्विड क्लाइंबर में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स : ड्यूल बैरल हैडलैंप्स, रियर पावर विंडो (ऑप्शनल), लैदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील, रियर पावर सॉकेट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रोम गार्निश, बॉडी कलर बंपर, रियर आर्मरेस्ट, एलईडी डीआरएल्स

     निष्कर्ष : मारुति एस-प्रेसो के टॉप वेरिएंट में काफी सारे फीचर दिए गए हैं, लेकिन रेनो क्विड में एस-प्रेसो से भी ज्यादा कंफर्ट और फीचर दिए गए हैं। रेनो क्विड की रोड प्रेज़ेंस भी ज्यादा बेहतर है। यही वजह है कि हम एक बार फिर आपको रेनो क्विड लेने की सलाह देंगे।

    यह भी पढ़ें: मारुति एस-प्रेसो Vs क्विड Vs रेडी गो Vs गो Vs वैगन-आर Vs सेलेरियो: जानिए कीमत के मामले में कौनसी कार है बेहतर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    A
    abhinav mathur
    Jun 14, 2020, 10:37:58 AM

    This is the wrong comparison as prices are incorrect.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      Y
      yadu thapa
      Oct 3, 2019, 10:37:34 AM

      metre board in the centre instead front looks very odd and uncomfortable

      जवाब
      Write a Reply
      2
      j
      james kunthara
      Oct 6, 2019, 11:42:19 AM

      Yeah that true. Very much similar to Nano.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        G
        girish jahagirdar
        Oct 2, 2019, 9:48:47 PM

        We Recommend Renault to buy features,millage,other benifits

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है