• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एस क्राॅस पर मारूति ने दिया 5.5 लाख रूपए का डिस्काउंट

    मारूति ने एस-क्रॉस को बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय बाज़ार में पेश किया था। लेकिन हुंडई क्रेटा के मुकाबले यह कार अपना जादू चलाने में नाकाम रही। लॉन्च के कुछ वक्त बाद से ही कंपनी बड़े डिस्काउंट के सहारे इसकी सेल बढ़ाने और बचे हुए स्टॉक को निपटाने की कोशिश कर रही है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 08, 2016 15:47 ist
    info icon
    published onJan 08, 2016 15:39 IST
    last updated onJan 08, 2016 15:47 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti S-Cross

    पिछले साल के स्टॉक को खत्म करने के लिए मारूति अब एस-क्राॅस के टाॅप वेरिएंट पर 5.5 लाख रूपए की भारी  छूट दे रही है। यह डिस्काउंट फिलहाल मुंबई में चुनिंदा नेक्सा डीलरशिप पर दिया जा रहा है। यहां कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 14.50 लाख रूपए है। यानि इस भारी-भरकम छूट के बाद एस-क्रॉस का टॉप वेरिएंट, बेस वेरिएंट के दाम में मिल जाएगा। बेस वेरिएंट की कीमत 8.83 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) है। डिस्काउंट के बाद टॉप वेरिएंट नौ लाख रूपए में मिलेगा।

    Maruti S-Cross

    पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुई एस-क्रॉस की बीते दिसम्बर तक 16,000 से भी कम यूनिट बिकीं। जबकि इसी दौरान 37,000 हुंडई क्रेटा बिक चुकी थीं।

    साढ़े पांच लाख रूपए का यह डिस्काउंट कार के टॉप वेरिएंट डीडीआईएस 320 पर दिया जा रहा है। इस वेरिएंट में 1.6-लीटर डीज़ल इंजन लगा है, जो 118बीएचपी की पावर व 320एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह सिटी में 18.03 किमी प्रति लीटर व हाईवे पर 22.07 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

    यह भी पढ़ें

    सोर्सः मोटरबीम.काॅम

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है