• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति नेक्सा कार डिस्काउंट ऑफर (5-12 फरवरी): मारुति इनविक्टो, एक्सएल6, बलेनो, इग्निस, सियाज, और फ्रॉन्क्स पर पाएं 2.45 लाख रुपये तक की छूट

    मारुति अपनी कारों पर बुकिंग बोनस भी दे रही है जो कुछ समय के लिए ही मान्य है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 12, 2025 14:28 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2025 14:27 IST
    last updated onFeb 12, 2025 14:28 IST
    458 Views
    • Write a कमेंट

    Nexa February Offers- part 1

    • मारुति इनविक्टो के टॉप वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 2.45 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • 2024 मारुति बलेनो हैचबैक पर 71,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • मारुति फ्रॉन्क्स पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • 2024 मारुति जिम्नी एसयूवी पर 1.91 लाख रुपये के फायदे मिल रहे हैं।

    मारुति अपनी नेक्सा कार पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। यह ऑफर 5 फरवरी से लेकर 12 फरवरी 2025 तक मान्य है। ऑफर के तहत नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। यदि कोई ग्राहक 5 फरवरी से 12 फरवरी 2025 के बीच मारुति कार बुक करवाते हैं तो उनके लिए कंपनी ने बुकिंग बोनस भी रखा है, लेकिन व्हीकल का चालान 16 फरवरी 2025 तक बन जाना चाहिए।

    यहं देखें मारुति के सभी मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर जो 30 अप्रैल तक मान्य हैं:

    नोट: 2024 में बनी कार की रीसेल वैल्यू 2025 मॉडल से कम होगी।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्राहक एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं, और दोनों का फायदा एक साथ नहीं उठा सकते हैं। ग्राहक रूरल और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से भी किसी एक का फायदा ले सकते हैं।

    नोट: कस्टमर मौजूदा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल के बदले नई इनविक्टो और ग्रैंड विटारा खरीदने पर अतिरिक्त 10,000 एमएसआर लॉयल्टी रिवॉर्ड भी प्राप्त कर सकते हैं।

    मारुति इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 23/मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक

    20,000 रुपये तक

    बुकिंग ऑफर 

    9,000 रुपये तक

    9,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस 

    20,000 रुपये

    20,000 रुपये 

    रूरल डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    2,100 रुपये 

    कुल लाभ 

    71,100 रुपये तक

    51,100 रुपये तक

    • मारुति इग्निस के एएमटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • यदि आप इग्निस कार का मैनुअल वेरिएंट (2024 मॉडल और 2025 मॉडल) चुनते हैं तो आपको 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 1,000 रुपये का बुकिंग बोनस मिलेगा। इस वेरिएंट पर बाकी सभी ऑफर ऊपर वाले मिल रहे हैं।

    • ग्राहक 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या स्क्रेपेज बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं। यह ऑफर सभी वेरिएंट पर एक जैसे रखे गए हैं।

    • मारुति इग्निस की कीमत 5.85 लाख रुपये से 8.12 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति बलेनो

    Maruti Baleno

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 23/मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक 

    20,000 रुपये तक

    बुकिंग ऑफर 

    9,000 रुपये तक

    9,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस 

    20,000 रुपये

    20,000 रुपये

    रूरल डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    2,100 रुपये

    कुल लाभ 

    71,100 रुपये तक

    51,100 रुपये तक

    • मारुति बलेनो के एएमटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं।

    • इस गाड़ी के सीएनजी और मैनुअल वेरिएंट (2024 मॉडल और 2025 मॉडल) पर बुकिंग ऑफर 4,000 रुपये रखा गया है।

    • इस प्रीमियम हैचबैक कार (2024 मॉडल) के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बाकी फायदे इस पर ऊपर वाले मिल रहे हैं।

    • 2025 मारुति बलेनो कार के सभी वेरिएंट (एएमटी और बेस वेरिएंट सिग्मा एमटी को छोड़कर) पर 5,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर कुल फायदे 41,100 रुपये के मिल रहे हैं। सिग्मा एमटी वेरिएंट पर 17,500 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बाकी फायदे इस पर ऊपर वाले मिल रहे हैं।

    • ग्राहक 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रेपेज बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं, इन दोनों ऑफर का एकसाथ फायदा नहीं उठा सकते हैं।

    • मारुति बलेनो हैचबैक पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दे रही है।

    • बलेनो कार की कीमत 6.70 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति सियाज

    Maruti Ciaz

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक

    10,000 रुपये 

    बुकिंग ऑफर 

    1,500 रुपये तक

    1,500 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस 

    30,000 रुपये

    30,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    61,500 रुपये तक

    41,500 रुपये तक

    • मारुति सियाज (2024 मॉडल) के लोअर वेरिएंट सिग्मा और डेल्टा पर ऊपर बताए सभी फायदे मिल रहे हैं। 2025 मारुति सियाज के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • कंपनी इस गाड़ी के डेल्टा वेरिएंट पर बुकिंग बोनस नहीं दे रही है। 2024 मारुति सियाज के टॉप जेटा और अल्फा वेरिएंट पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बाकी फायदे इस पर ऊपर वाले मिल रहे हैं।

    • ग्राहक स्क्रेपेज बोनस की बजाए 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस चुन सकते हैं जो कि दोनों मॉडल्स के सभी वेरिएंट पर मान्य है। हालांकि, सियाज कार के साथ कोई कॉर्पोरेट या रूरल ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति सियाज की कीमत 9.41 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    25,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस 

    15,000 रुपये

    15,000 रुपये

    कुल लाभ 

    50,000 रुपये तक

    40,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति फ्रॉन्क्स के टर्बो वेरिएंट (दोनों मॉडल्स) के साथ दिए जा रहे हैं। इस वेरिएंट के साथ 43,000 रुपये की वेलोसिटी किट भी दी जा रही है।

    • यदि ग्राहक नॉन-टर्बो एएमटी वेरिएंट, नॉन-टर्बो सिग्मा मैनुअल वेरिएंट और अन्य नॉन-टर्बो वेरिएंट (2024 मॉडल) को चुनते हैं तो उन्हें क्रमश: 20,000 रुपये, 17,500 रुपये और 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिलेगा। अगर ग्राहक 2025 मारुति फ्रॉन्क्स कार के नॉन-टर्बो वेरिएंट (सिग्मा एमटी को छोड़कर) और नॉन-टर्बो एएमटी वेरिएंट को चुनते हैं तो उन्हें क्रमश: 10,000 रुपये और 15000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिलेगा।

    • कंपनी दोनों मॉडल्स के नॉन-टर्बो एएमटी वेरिएंट पर 5,000 रुपये का बुकिंग डिस्काउंट दे रही है।

    • ग्राहक स्क्रेपेज बोनस की बजाए 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस चुन सकते हैं।

    • मारुति फ्रॉन्क्स कार पर कोई कॉर्पोरेट या रूरल डिस्काउंट ऑफर नहीं दे रही है।

    • मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत 7.52 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति ग्रैंड विटारा

    Maruti Grand Vitara

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    1.5 लाख रुपये तक

    1 लाख रुपये तक

    डोमिनियम किट (ऑप्शनल)

    52,699 रुपये की किट + 1.1 लाख रुपये नकद डिस्काउंट 

    52,699 रुपये की किट + 60,000 नकद डिस्काउंट 

    एडिशनल एक्सेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक

    20,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस 

    45,000 रुपये तक

    45,000 रुपये तक

    रूरल ऑफर

    3,100 रुपये

    3,100 रुपये

    कुल लाभ 

    2.18 लाख रुपये तक

    1.68 लाख रुपये तक

    • 2025 में तैयार हुई यूनिट्स के मुकाबले 2024 मारुति ग्रैंड विटारा पर ज्यादा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • ग्राहक 1.5 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट या फिर 52,699 लाख रुपये की स्पेशल एडिशन डोमिनियन किट चुन सकते हैं। कंपनी इस एसयूवी कार के ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) (2024 मॉडल) वेरिएंट पर 1.1 लाख रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दे रही है।

    • 2025 ग्रैंड विटारा के एडब्ल्यूडी वेरिएंट पर 1 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। यदि आप स्पेशल एडिशन किट चुनते हैं तो आपको 60,000 रुपये का एडिशनल नकद डिस्काउंट भी मिल सकेगा।

    • 2024 ग्रैंड विटारा कार के टॉप वेरिएंट अल्फा और मिड-वेरिएंट डेल्टा और जेटा पर 65,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन वेरिएंट्स के साथ ऑप्शनल स्पेशल एडिशन किट भी मिल रही है जिसकी कीमत वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

    • 2025 ग्रैंड विटारा के अल्फा, डेल्टा और जेटा वेरिएंट के साथ 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • यदि आप इस एसयूवी कार के बेस वेरिएंट सिग्मा को चुनते हैं तो आपको 2024 मॉडल पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल सकेगा।

    • मारुति ग्रैंड विटारा पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • 2024 ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर 50,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 2025 में तैयार हुई हाइब्रिड यूनिट्स पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • इस एसयूवी कार के दोनों हाइब्रिड वेरिएंट के साथ 5 साल की कॉम्प्लिमेंट्री वारंटी दी जा रही है।

    मारुति एक्सएल6

    Maruti XL6

    ऑफर

    राशि

    मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक

    0

    बुकिंग ऑफर 

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये 

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये

    25,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    60,000 रुपये तक

    35,000 रुपये तक

    • 2024 मारुति एक्सएल6 कार के पेट्रोल वेरिएंट पर ऊपर बताए सभी फायदे मिल रहे हैं। इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि बाकि फायदे इस पर ऊपर वाले दिए जा रहे हैं।

    • 2025 मारुति एक्सएल6 पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रेपेज बोनस में से कोई एक ऑफर और 10,000 रुपये का बुकिंग ऑफर प्राप्त किया जा सकता है।

    • इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट के साथ स्क्रेपेज बोनस की बजाए 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

    • कंपनी एक्सएल6 कार पर कोई कॉर्पोरेट बोनस या फिर रूरल बोनस नहीं दे रही है।

    • मारुति एक्सएल6 की कीमत 11.71 लाख रुपये से 14.77 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति जिम्नी

    Maruti Jimny

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    1.90 लाख रुपये तक

    25,000 रुपये

    बुकिंग ऑफर 

    1,500 रुपये

    1,500 रुपये

    कुल लाभ 

    1.91 लाख रुपये तक

    26,500 लाख रुपये तक

    • ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर 2024 मारुति जिम्नी के टॉप अल्फा वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं, जबकि 2025 मारुति जिम्नी ऑफ-रोडर पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • जिम्नी 2024 मॉडल के बेस वेरिएंट जेटा पर 1.20 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि 2025 मॉडल पर 25,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    • जिम्नी के दोनों मॉडल पर (सभी वेरिएंट के साथ) ऊपर वाला बुकिंग ऑफर दिया जा रहा है।

    • कंपनी जिम्नी एसयूवी के साथ कोई स्क्रेपेज बोनस या रूरल बोनस नहीं दे रही है।

    • मारुति जिम्नी की कीमत 12.76 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति इनविक्टो

    Maruti Invicto

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 24

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    1 लाख रुपये तक

    0

    बुकिंग ऑफर 

    30,000 रुपये

    30,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस 

    1.15 लाख रुपये तक

    1.15 लाख रुपये तक

    कुल लाभ 

    2.45 लाख रुपये

    1.45 लाख रुपये तक

    • ऊपर बताए गए फायदे 2024 मारुति इनविक्टो के टॉप वेरिएंट अल्फा के साथ दिए जा रहे हैं। कंपनी 2025 इनविक्टो के साथ कोई नकद डिस्काउंट नहीं दे रही है।

    • कंपनी इन दोनों मॉडल के साथ 30,000 रुपये का बुकिंग बोनस दे रही है।

    • यदि ग्राहक इनविक्टो कार का बेस वेरिएंट जेटा चुनते हैं तो उन्हें 50,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल सकेगा, जबकि बाकी फायदे इस पर ऊपर वाले दिए जा रहे हैं।

    • आप स्क्रेपेज बोनस की बजाए 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस चुन सकते हैं।

    • मारुति इनविक्टो की कीमत 25.51 लाख रुपये से 29.22 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    नोट: यह डिस्काउंट ऑफर आपके राज्य, शहर और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी मारुति नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है