• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड असल में कितना माइलेज देती है, जानिए यहां

    मारुति ग्रैंड विटारा (maruti grand vitara) को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। यह मारुति की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार होगी। इसमें सेगमेंट एक्सक्लूसिव माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेंगे। साथ ही इसके माइल्ड-हाइब्रिड एमटी वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 26, 2022 10:44 ist
    info icon
    published onSep 26, 2022 10:44 IST
    last updated onSep 26, 2022 10:44 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    क्या ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 28 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब का माइलेज देगी, जानेंगे यहां

    Maruti Grand Vitara

    मारुति ग्रैंड विटारा (maruti grand vitara) को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। यह मारुति की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार होगी। इसमें सेगमेंट एक्सक्लूसिव माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेंगे। साथ ही इसके माइल्ड-हाइब्रिड एमटी वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा।

    मारुति के अनुसार ग्रैंड विटारा का माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। ये कार ऑन-रोड कितना माइलेज देगी, ये जानेंगे यहांः

    स्पेसिफिकेशन

    स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    पावर

    116पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क

    122एनएम

    गियरबॉक्स

    ई-सीवीटी (सिंगल स्पीड गियरबॉक्स)

    सर्टिफाइड माइलेज

    27.97 किलोमीटर प्रति लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    25.45 किलोमीटर प्रति लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाईवे)

    21.97 किलोमीटर प्रति लीटर

    Maruti Grand Vitara

    सिटी और हाईवे दोनों जगह इसके माइलेज में अंतर करीब 4 किलोमीटर प्रति लीटर रहा। चुंकि ये एक हाइब्रिड कार है ऐसे में शहर में कम आरपीएम पर इसकी इलेक्ट्रिक मोटर काम करती है जिससे इसका माइलेज कंपनी के बताए आंकड़ों के काफी करीब रहा। वहीं हाईवे पर ज्यादा स्पीड पर पहुंचने पर पेट्रोल इंजन काम करने लगता है जिससे माइलेज कम हो जाता है।

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग ड्राइविंग पेटर्न में भी चलाकर देखा है जिसके रिजल्ट कुछ इस प्रकार हैः

    यह भी पढ़ें : असल में कितना माइलेज देती है होंडा सिटी हाइब्रिड, जानिए यहां

    माइलेज

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

    स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड

    23.58 किलोमीटर प्रति लीटर

    22.75 किलोमीटर प्रति लीटर

    24.5 किलोमीटर प्रति लीटर

    Maruti Grand Vitara

    अगर आप इस कार को सिटी और हाईवे दोनों जगह बराबर चलाते हैं तो न्यू ग्रैंड विटारा कार का माइलेज 23.5 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब रहता है। वहीं अगर आप हाईवे पर कार ड्राइव ज्यादा करते हैं तो फिर इसका माइलेज करीब एक किलोमीटर प्रति लीटर तक घट जाएगा। इसी प्रकार सिटी में ज्यादा ड्राइव करने पर एक किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज बढ़ जाएगा। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर की है और हमारे टेस्ट के अनुसार इसे एक बार फुल करके 1000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया जा सकता है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी चलाने के तौर-तरीके, गाड़ी की कंडिशन और सड़क की स्थिति पर काफी निर्भर करता है। अगर आप भी इस कार को लेते हैं तो हमें कमेंट में जरूर बताएगा कि आपकी मारुति कार ने कितना माइलेज दिया।

    यह भी पढ़ें : मारुति ग्रैंड विटारा प्राइस एनालिसिस : क्या ये होगी भारत की सबसे सस्ती ऑल व्हील ड्राइव एसयूवी कार?

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    V
    vineet panwar
    May 3, 2026, 7:50:26 PM

    Kya 3rd service 10k chalne k baad average sahi deti hai bcz 2000 km chlne per kabi 21 ya kabhi 18 aise hi deti hai

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ashok kumar singh
      Apr 8, 2026, 5:09:49 PM

      मैंने अप्रैल 2025 में स्ट्रांग हाईवेड ग्रैंड विटारा ली थी जिसका हाईवे पर माइलेज 28.5 मिनिमम निकलता है। मैक्सिमम स्पीड 80किलो मीटर पर घंटा

        जवाब
        Write a Reply
        1
        J
        jitendra sharma
        Aug 7, 2025, 12:11:32 AM

        20 mileage, 36000 km run

        जवाब
        Write a Reply
        2
        J
        jitendra sharma
        Aug 7, 2025, 12:13:20 AM

        Car is overrated in mileage, I have made complaints to dealership but no solution...car is giving city mileage around 18 to 19 and highways mileage around 20... strong hybrid second top model...

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है