• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है होंडा सिटी हाइब्रिड, जानिए यहां

    होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) को मई 2022 में भारत की सबसे अफोर्डेबल मास-मार्केट हाइब्रिड कार के तौर लॉन्च किया था। हालांकि, अब इसके मुकाबले में नई टोयोटा हाइराइडर कार लॉन्च हो गई है जो कि सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। होंडा सिटी हाइब्रिड में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर, मोटर जनरेटर और स्मॉल लिथियम आयन बैटरी पैक लगा हुआ है। इसके सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम के साथ तीन मोड प्योर ईवी, हाइब्रिड और इंजन-ओनली मिलते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 23, 2022 10:52 ist
    info icon
    published onSep 23, 2022 10:44 IST
    last updated onSep 23, 2022 10:52 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिटी हाइब्रिड का सर्टिफाइड माइलेज 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। ऑन रोड ये कितना माइलेज देगी, जानेंगे यहां:

    Honda City Hybrid

    होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) को मई 2022 में भारत की सबसे अफोर्डेबल मास-मार्केट हाइब्रिड कार के तौर पर लॉन्च किया था। हालांकि, अब इसके मुकाबले में नई टोयोटा हाइराइडर कार लॉन्च हो गई है जो कि सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। होंडा सिटी हाइब्रिड में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर, मोटर जनरेटर और स्मॉल लिथियम आयन बैटरी पैक लगा हुआ है। इसके सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम के साथ तीन मोड प्योर ईवी, हाइब्रिड और इंजन-ओनली मिलते हैं।  

    हमने सिटी हाइब्रिड के असल माइलेज का पता लगाने के लिए इसे चलाकर देखा है। हमारे टेस्ट में क्या रहा इसका रिजल्ट, जानेंगे यहांः

    सबसे पहले नज़र डालते हैं इसमें दिए गए इंजन ऑप्शंस पर :-  

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    पावर

    126 पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क 

    253 एनएम  (संयुक्त)

    ट्रांसमिशन 

    ई-सीवीटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    26.5 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    20.15 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    23.38 किमी/लीटर 

     होंडा की सिटी हाइब्रिड कार ने हमारे टेस्ट में सिटी और हाईवे दोनों जगह कंपनी के बताए आंकड़ों से कम माइलेज दिया।

    माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग ड्राइविंग पेटर्न में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहेः-

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

    21.64 किलोमीटर प्रति लीटर

    22.47 किलोमीटर प्रति लीटर

    20.87 किलोमीटर प्रति लीटर

    Honda City Hybrid gearbox

    यदि आपकी ड्राइविंग शहर में ज्यादा है तो इस कार से करीब 21 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद की जा सकती है। अगर आप हाईवे पर इसे ज्यादा चलाते हैं तो इससे आपको शहर के मुकाबले 1.5 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा का माइलेज मिल सकता है। वहीं, अगर शहर और हाईवे दोनों जगह ये कार बराबर चलती है तो यह आपको 21 किलोमीटर/लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है।

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी ई:एचईवी फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    Honda City Hybrid rear

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी चलाने के तौर तरीके, सड़क की कंडिशन और कार की स्थिति पर काफी निर्भर करता है। अगर आपके पास सिटी हाइब्रिड कार है तो हमें कमेंट में बताए आपकी कार कितना माइलेज देती है।

    यह भी देखें: होंडा सिटी हाइब्रिड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    u
    user
    Sep 23, 2022, 12:39:23 PM

    I've got a honda ehv. Been a month now. First service done. The milige is around 20-22 in city. Haven't yet tested it on a Highway yet. But yea solid car good power premium feel.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      u
      user
      Sep 23, 2022, 12:37:12 PM

      I always thought efficiency of a hybrid in city traffic will be more than on the highway as engine is mostly on during highway runs instead of going to EV mode.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है