• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ब्रेजा सीएनजी से ऑटो एक्सपो 2023 में उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति ब्रेजा सेगमेंट की पहली सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसमें सीएनजी का ऑप्शन शामिल किया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 11, 2023 10:31 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 10:31 IST
    last updated onJan 11, 2023 10:31 IST
    265 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Brezza CNG

    • मारुति ब्रेजा सीएनजी में 1.5-लीटर पेट्रोल सीएनजी इंजन दिया गया है जो 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
    • सीएनजी का ऑप्शन इस एसयूवी कार में मिड-वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ दिया जा सकता है।
    • ब्रेजा सीएनजी की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट्स से लगभग एक लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है।

    मारुति सुजुकी ने ब्रेजा सीएनजी से ऑटो एक्सपो 2023 में पर्दा उठा दिया है। यह ग्रैंड विटारा के बाद मारुति की दूसरी सीएनजी एसयूवी कार है और सेगमेंट की पहली कार है जिसमें सीएनजी का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी इस गाड़ी की कीमतों का खुलासा जल्द कर सकती है।

    ब्रेजा एसयूवी में ग्रैंड विटारा वाला ही 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन दिया गया है। यह इंजन सीएनजी मोड पर 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति ईवीक्स इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, फुल चार्ज में 550 किलोमीटर की देगी रेंज

    अनुमान है कि कंपनी मारुति ब्रेजा के वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट्स के साथ सीएनजी का ऑप्शन दे सकती है। इन दोनों वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमेटिक एसी, 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रियर पार्किंग कैमरा, ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    उम्मीद है कि मारुति ब्रेजा सीएनजी की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट्स से लगभग एक लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में मारुति ब्रेजा कार की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 13.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारत के कार बाजार में अभी ऐसी कोई सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार मौजूद नहीं थी जिसके साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलता था। लेकिन, अब यह ऑप्शन ब्रेजा में शामिल हो गया है। वर्तमान में मारुति की 13 सीएनजी कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिनमें ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, वैगन आर, सेलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 और अर्टिगा शामिल हैं।

    यह भी देखेंः मारुति ब्रेजा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ravi
    Feb 7, 2023, 9:29:00 PM

    Launching date brezza cng

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है