• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैड विटारा एडवेंचर कॉन्सेप्ट ऑटो एकसपो 2025 में हुआ शोकेस

    इस नए अवतार को नए एक्सटीरियर कलर के साथ स्पेशल ग्राफिक्स और एडिशनल एसेसरीज के साथ पेश किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 19, 2025 14:30 ist
    info icon
    published onJan 19, 2025 14:30 IST
    last updated onJan 19, 2025 14:30 IST
    309 Views
    • Write a कमेंट

     

    Maruti Grand Vitara Adventure concept

    मारुति ग्रैंड विटारा के नए एडवेंचर वर्जन को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेस किया गया है। कैसा है न्यू ग्रैंड विटारा एडवेंचर कॉन्सेप्ट,देखिए नीचे दी गई 3 तस्वीरों में:

    Maruti Grand Vitara Adventure concept

    ग्रैंड विटारा एडवेंचर कॉन्सेप्ट को नए मिलिट्री ग्रीन एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है जिसमें ब्लैक रूफ और स्पेशल 'एडवेंचर' ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसकी ग्रिल के चारों ओर डीक्रोम्ड सराउंडिंग दी गई है वहीं हेडलाइट हाउसिंग को ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लैक स्किड प्लेट दी गई है जबकि ग्रैंड विटारा में सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। 

    Maruti Grand Vitara Adventure concept

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो ग्रैंड विटारा एडवेंचर में स्पेशल ग्राफिक्स दिए गए हैं जिसमें ‘4X4’, ऑल ग्रिप स्टिकर शामिल है।  बता दें कि 'ऑल ग्रिप' से मतलब है कि इसमें मारुति का ऑल व्हील ड्राइव ड्राइवट्रेन दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। चूंकि ये एक एडवेंचर कॉन्सेप्ट है इसलिए इसमें रूफ कैरियर भी दिया गया है। 

    Maruti Grand Vitara Adventure concept

    बैक पोर्शन की बात करें तो यहां से ये रेगुलर ग्रैंड विटारा जैसी ही नजर आ रही है जिसमें स्मोक्ड कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। इसमें दिए गए रिफ्लेक्टर और बंपर को ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। यहां भी इस एसयूवी के टेलगेट पर 'ऑल ग्रिप' की बैजिंग दी गई है। 

    केवल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है इसमें

    ग्रैंड विटारा एडवेंचर कॉन्सेप्ट केवल ऑल व्हील ड्राइवट्रेन में ही उपलब्ध है इसलिए इसमें केवल माइल्ड हाइब्रिड इंजन ही दिया गया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड

    पावर

    103 पीएस

    टॉर्क

    137 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    कीमत और मुकाबला

    मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 10.99 लाख रुपये से 20.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, और फोक्सवैगन टाइगन से है। इसकी टक्कर टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट जैसी स्टाइलिश एसयूवी-कूपे कार से भी है।

    यह भी देखें: मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है