• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर भारत में 2025 के आखिर में हो सकती है लॉन्च

    हाल ही में मारुति ने कंफर्म किया है कि ई विटारा को सितंबर 2025 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि है कि वह 2025 के आखिर तक नया कंबशन पावर्ड मॉडल भी उतारेगी। मारुति ग्रैंड विटारा 3-रो वर्जन को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी साल के आखिर में यह मॉडल लॉन्च कर सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on मई 02, 2025 13:45 ist
    info icon
    published onMay 02, 2025 13:45 IST
    last updated onMay 02, 2025 13:45 IST
    305 Views
    • Write a कमेंट

    Grand Vitara 7-seater debuting by year end?

    हाल ही में मारुति ने कंफर्म किया है कि ई विटारा को सितंबर 2025 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि है कि वह 2025 के आखिर तक नया कंबशन पावर्ड मॉडल भी उतारेगी। मारुति ग्रैंड विटारा 3-रो वर्जन को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी साल के आखिर में यह मॉडल लॉन्च कर सकती है।

    मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर वर्जन से जुड़ी जानकारी

    सामने आई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर वर्जन की एक्सटीरियर डिजाइन 5-सीटर वर्जन से काफी अलग होगी। इसमें स्लीक एलईडी डीआरएल और स्प्लिट स्टाइल एलईडी डिजाइन दी जाएगी। पीछे की तरफ इसमें स्लीक कनेक्टेड टेललाइट दी जाएंगी जो लुक्स में टाटा कर्व से काफी मिलती जुलती लग रही है। इस गाड़ी के फ्रंट व रियर बंपर की डिजाइन भी एकदम नई होगी जिससे यह बेहतर रोड प्रजेंस देगी।



    इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के इंटीरियर की झलक फिलहाल सामने आनी बाकी है। इसमें एक्स्ट्रा सीटों के अलावा नया डैशबोर्ड और नई सीट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। इस अपकमिंग कार में ई विटारा वाली 10.25-इंच टचस्क्रीन और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी जा सकती है।

    Maruti Grand Vitara 5-seater driver's display
    Maruti Grand Vitara 5-seater touchscreen


    अनुमान है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइव सीट, हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी), वायरलेस फोन चार्जर और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें मौजूदा मॉडल वाले 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: 2025 एमजी विंडसर ईवी की फोटो कैमरे में हुई कैद, व्हीकल-टू-लोड टेक्नालॉजी के साथ आई नजर

    इंजन ऑप्शन

    Maruti Grand Vitara 5-seater engine

    मारुति ग्रैंड विटारा 7 सीटर वर्जन के इंजन ऑप्शन की जानकारी फिलहाल सामने आनी बाकी है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के 5-सीटर वर्जन में दिए गए इंजन ऑप्शन कुछ इस प्रकार हैं:

    मारुति ग्रैंड विटारा 5-सीटर वर्जन इंजन ऑप्शन 

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड 

    1.5- लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 

    1.5-लीटर पेट्रोल + सीएनजी 

    पावर 

    103 पीएस 

    116 पीएस (संयुक्त)

    88 पीएस 

    टॉर्क 

    137 एनएम

    141 एनएम (संयुक्त)

    121.5 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स)

    5-स्पीड एमटी

    ड्राइवट्रेन

    एफडब्ल्यूडी / एडब्ल्यूडी (केवल एटी)

    एफडब्ल्यूडी

    एफडब्ल्यूडी 

    प्राइस व कंपेरिजन

    मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर वर्जन की कीमत 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार, महिंद्रा एक्सयूवी700 और एमजी हेक्टर प्लस से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara 3-row पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    satish kushwaha
    Oct 22, 2025, 2:01:27 PM

    Please maruti launcha grand vitara 7 seater with large connected display sunroof automatic.. waiting Waiting please launch fastly I want to buy it

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      bc mishra
      Aug 13, 2025, 7:21:43 PM

      देरी होने से हम अब टाटा एडवेंचर x प्लस खरीदने जा रहे हैं, बहुत इन्तेजार किया मारुति मे

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है