• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति फ्रॉन्क्स वेरिएंट एनालिसिस: इस क्रॉसओवर कार के किस वेरिएंट को खरीदना है फायदे का सौदा, जानिए यहां

    मारुति फ्रॉन्क्स पांच वेरिएंट और दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 22, 2023 12:00 ist
    info icon
    published onMay 22, 2023 12:00 IST
    last updated onMay 22, 2023 12:00 IST
    135 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Fronx

    मारुति ने फ्रॉन्क्स एसयूवी को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। यह गाड़ी बलेनो हैचबैक पर बेस्ड है, लेकिन लुक्स के मामले में यह इससे काफी अलग दिखती है। यह एक सबकॉम्पेक्ट एसयूवी-हैचबैक क्रॉसओवर कार है जिसका मुकाबला प्रीमियम हैचबैक और सब-4 मीटर एसयूवी कारों से है।

    फ्रॉन्क्स कार पांच वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध है। यहां देखें इसकी वेरिएंट वाइज़ कीमतें:

    वेरिएंट 

    1.2-लीटर पेट्रोल-एमटी 

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी  

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एटी  

    सिग्मा 

    7.46 लाख रुपये 

    -

    -

    -

    डेल्टा 

    8.33 लाख रुपये 

    8.88 लाख रुपये 

    -

    -

    डेल्टा प्लस 

    8.73 लाख रुपये 

    9.28 लाख रुपये 

    9.73 लाख रुपये 

    -

    ज़ेटा 

    -

    -

    10.56 लाख रुपये 

    12.06 लाख रुपये 

    अल्फा 

    -

    -

    11.48 लाख रुपये 

    12.98 लाख रुपये 

    अल्फा डीटी 

    -

    -

    11.64 लाख रुपये 

    13.14 लाख रुपये 

    Maruti Fronx

    मारुति फ्रॉन्क्स में दो इंजन और तीन ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार है:

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर/टॉर्क 

    90 पीएस  / 113 एनएम 

    100 पीएस / 148 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी 

    माइलेज 

    21.79 किमी/लीटर / 22.89 किमी/लीटर 

    21.5 किमी/लीटर  / 20.1 किमी/लीटर 

     इस क्रॉसओवर कार में बलेनो वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसके अलावा इसमें 1-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस इंजन के साथ इसमें मारुति का नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स (पैडल शिफ्टर्स के साथ) मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह दोनों ही इंजन एक जैसा माइलेज देते हैं, लेकिन इसका कम पावरफुल इंजन इस मामले में थोड़ा बेहतर साबित होता है।

    Maruti Fronx

    यहां हमनें फ्रॉन्क्स के सभी वेरिएंट का एनालिसिस किया है जिसके बारे में डिटेल में पढ़ने के लिए आप वेरिएंट पर क्लिक कर सकते हैं।

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष 

    सिग्मा 

    बजट फ्रेंडली वेरिएंट, यदि आप अपनी कार में आफ्टरमार्केट एसेसरीज लगवाना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। 

    डेल्टा 

    स्किप करें, इसकी ज्यादा प्राइस बिलकुल वाजिब नहीं लगती है। 

    डेल्टा प्लस 

    डेल्टा के मुकाबले एक ज्यादा बेहतर वेरिएंट। यदि आप कार में फ़ैक्ट्री फिटेड फीचर्स पसंद करते हैं तो इसे चुन सकते हैं, वरना सिग्मा वेरिएंट खरीद सकते हैं।   

    ज़ेटा 

    इसमें 1.2-लीटर इंजन की कमी है, लेकिन यह सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट साबित होता है।  

    अल्फा 

    अतिरिक्त फीचर्स को लेकर इसकी ज्यादा प्राइस वाजिब है। इसे चुना जा सकता है, लेकिन मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में यह वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट नहीं लगता है।

    यह भी देखेंः मारुति फ्रॉन्क्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki FRONX पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है