• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति फ्रॉन्क्स डेल्टा वेरिएंट एनालिसिस : क्या बेस मॉडल से ज्यादा कीमत देकर इसे लेना रहेगा सही, जानिए यहां

    इस वेरिएंट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है, लेकिन इसमें मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स इतने ख़ास नहीं है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 22, 2023 13:19 ist
    info icon
    published onMay 22, 2023 13:19 IST
    last updated onMay 22, 2023 13:19 IST
    234 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Fronx Delta

    मारुति फ्रॉन्क्स का डेल्टा वेरिएंट सिग्मा से ऊपर वाला वेरिएंट है। इस एसयूवी कार में इस वेरिएंट से एएमटी का ऑप्शन मिलना शुरू होता है। डेल्टा एएमटी वेरिएंट की कीमत बेस वेरिएंट सिग्मा के मुकाबले 1.4 लाख रुपए ज्यादा रखी गई है, जबकि डेल्टा मैनुअल वेरिएंट की कीमत सिग्मा एमटी से 86,000 रुपए ज्यादा है।

    यहां देखें इसके डेल्टा वेरिएंट की कीमतें:

    वेरिएंट 

    मैनुअल 

    एएमटी 

    सिग्मा 

    7.46 लाख रुपए 

     

    डेल्टा 

    8.32 लाख रुपए 

    8.88 लाख रुपए 

    अंतर 

    86,000 रुपए 

     

    फ्रॉन्क्स डेल्टा वेरिएंट क्यों चुनें?

    Maruti Fronx Delta+ Interior

    फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर के डेल्टा वेरिएंट में फ्रंट ग्रिल पर क्रोम फिनिश और ओआरवीएम-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो इसे आकर्षक लुक देते नज़र आते हैं। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का ऑप्शन भी मिलता है जो ड्राइविंग के दौरान काफी काम का साबित होता है। बेस वेरिएंट के मुकाबले इसे चुनने का एक और कारण यह भी है कि इसमें एएमटी का ऑप्शन मिलता है।

    फ्रॉन्क्स एसयूवी के डेल्टा वेरिएंट में मिलने वाले फीचर:

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    सिग्मा वेरिएंट वाले ही फीचर्स 

    • हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप
    • 16 इंच के स्टील  व्हील्स
    • ड्यूल टोन थीम
    • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री 
    • कीलेस एंट्री 
    • ऑटो एसी

     

    • ईएसपी
    • हिल होल्ड असिस्ट
    • आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    इस वेरिएंट में मिलने वाले अन्य फीचर्स 

    • ग्रिल पर क्रोम फिनिश 
    • ओआरवीएम माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स  
    • रियर पार्सल ट्रे 

    • इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम
    • स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल 
    • 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम
    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 
    • चार स्पीकर
     

    इन फीचर्स के लिए डेल्टा प्लस वेरिएंट को चुनें 

    • ऑटोमेटिक एलईडी मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलैंप
    • एलईडी डीआरएल्स
    • अलॉय व्हील्स 
           

    डेल्टा वेरिएंट को क्यों स्किप करें?

    Maruti Fronx Sigma Variant

    इस वेरिएंट में 86,000 रुपए ज्यादा प्राइस पर आपको ओआरवीएम-माउंटेड टर्न इंडिकेटर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन, इस वेरिएंट की प्राइस थोड़ी ज्यादा लगती है क्योंकि इसमें सबसे अहम एडिशन केवल इंफोटेनमेंट सिस्टम का किया गया है। आफ्टरमार्केट टचस्क्रीन यूनिट को चुन कर आप इन पैसों की बचत भी कर सकते हैं। यदि आपका बजट डेल्टा वेरिएंट का है तो ऐसे में हम आपको अतिरिक्त 40,000 रुपए का भुगतान करके इसके अगले वेरिएंट को चुनने की सलाह देंगे, जिसमें एलईडी हेडलैंप्स, डीआरएल्स और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं जो इसे ज्यादा स्टाइलिश लुक देते हैं।

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष 

    सिग्मा 

    बजट फ्रेंडली वेरिएंट,  यदि आप अपनी कार में आफ्टरमार्केट एसेसरीज लगवाना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। 

    डेल्टा 

    स्किप करें, इसकी ज्यादा प्राइस बिलकुल वाजिब नहीं लगती है। 

    डेल्टा प्लस 

    डेल्टा के मुकाबले एक ज्यादा बेहतर वेरिएंट। यदि आप कार में फ़ैक्ट्री फिटेड फीचर्स पसंद करते हैं तो इसे चुन सकते हैं ,वरना सिग्मा वेरिएंट खरीद सकते हैं।   

    ज़ेटा 

    इसमें 1.2-लीटर इंजन की कमी है, लेकिन यह सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट साबित होता है।  

    अल्फा 

    अतिरिक्त फीचर्स को लेकर इसकी ज्यादा प्राइस वाजिब है। इसे चुना जा सकता है, लेकिन मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में यह वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट नहीं लगता है।  

    यह भी देखेंः मारुति फ्रॉन्क्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki FRONX पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है