• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2024 कॉम्पैक्ट और मिडसाइज हैचबैक कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति की कारों का दबदबा कायम, जानिए दूसरे ब्रांड्स की कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    अगस्त 2024 में मारुति सुजुकी ने कॉम्पैक्ट और हैचबैक कार सेगमेंट में अपना दबदबा बनाया है जहां कंपनी ने करीब 35,000 यूनिट्स कारें बेची है

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 17, 2024 13:09 ist
    info icon
    published onSep 17, 2024 13:09 IST
    last updated onSep 17, 2024 13:09 IST
    411 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Wagon R, Tata Tiago, Hyundai Grand i10 Nios

    जिनमें मारुति वैगन आर और मारुति स्विफ्ट शामिल है। हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की भी मासिक बिक्री में इजाफा हुआ है जिसने टाटा टियागो को पीछे छोड़ा है। आगे जानिए किन कारों ने छुआ कितना बिक्री का आंकड़ा?

    मॉडल्स

    अगस्त 2024

    अगस्त 2023

    जुलाई 2024

    मारुति वैगन आर

    16,450

    15,578

    16,191

    मारुति स्विफ्ट

    12,844

    18,653

    16,854

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    5,365

    7,306

    4,922

    टाटा टियागो

    4,733

    9,453

    5,665

    मारुति सेलेरियो

    3,181

    4,038

    2,465

    मारुति इग्निस

    2,464

    2,373

    2,216

    Maruti Swift

    • मारुति स्विफ्ट को पीछे छोड़ते हुए मारुति वैगन आर अगस्त 2024 की बेस्ट सेलिंग हैचबैक रही। मारुति ने इसकी 16000 यूनिट्स बेची जो कि हुंडई ग्रैंड आई10 निओस,टाटा टियागो,मारुति सेलेरियो और मारुति इग्निस की कंबाइंड सेल्स से भी ज्यादा बिकी। 
    • 12,800 यूनिट्स बिक्री के आंकड़ो के साथ इस  लिस्ट में मारुति स्विफ्ट दूसरे स्थान पर रही जिसकी मासिक बिक्री 24 प्रतिशत तक गिरी है। इस हैचबैक की सालाना बिक्री में भी 31 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की मासिक ​बिक्री में 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि इसकी सालाना बिक्री में 27 प्रतिशत की कमी आई है। 

    Maruti Celerio

    • इस लिस्ट में टाटा टियागो चौथे स्थान पर है जिसकी मंथली सेल्स 16 प्रतिशत गिरी है। इसकी सालाना बिक्री में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। अगस्त 2024 में टाटा ने इसकी 47,00 यूनिट्स बेची और ये आंकड़े इसके आईसीई और इलेक्ट्रिक वर्जन को मिलाकर बताए गए हैं। 
    • मारुति सेलेरियो की पिछले महीने 3000 यूनिट्स मार्केट में बिकी और इसकी मासिक बिक्री 29 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि इसकी सालाना​ बिक्री में 800 यूनिट्स की कमी आई है। 
    • मारुति इग्निस की मासिक और सालाना बिक्री में क्रमश: 11 प्रतशित और 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है