• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने सितंबर में ग्रैंंड विटारा की 5000 यूनिट्स की डिस्पैच, कस्टमर डिलीवरी हो चुकी है शुरू

    लॉन्च होने त​क मारुति ग्रैंड विटारा को 57,000 यूनिट्स का आंकड़ा मिल चुका था। इसकी कुल बुकिंग का आधा हिस्सा तो इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल के खाते में गया है।

    भानु
    भानु
    published on अक्टूबर 04, 2022 18:32 ist
    info icon
    published onOct 04, 2022 18:32 IST
    last updated onOct 04, 2022 18:32 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    औसतन 5 से 6 महीने का वेटिंग पीरियड पहुंच चुका है नई ग्रैंड विटारा का

    Maruti Grand Vitara

    • लॉन्च के बाद ग्रैंड विटारा को अब तक मिले बिक्री के आंकड़े हैं ये 
    • लॉन्च होने तक 57,000 यूनिट्स बुक हो चुकी थी इसकी 
    • कुल बुकिंग में से आधी बुकिंग्स मिली है इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन को 
    • पैनोरमिक सनरूफ, हेड अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • दो तरह के पावरट्रेन: 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड  (ऑल व्हील ड्राइव के ऑप्शन के साथ) और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड यूनिट की दी गई है चॉइस 
    • 10.45 लाख रुपये से लेकर 19.65 लाख रुपये के बीच रखी गई है इसकी कीमत 

    मारुति ने सितंबर में 2022 ग्रैंड विटारा कार को लॉन्च किया था जिसकी इंट्रोडक्टरी प्राइस 10.45 लाख रुपये से लेकर 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  के बीच रखी गई है। लॉन्चिंग वाले महीने मेंं मारुति ने ग्रैंड विटारा की 5000 यूनिट्स डिस्पैच की और साथ ही अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। 

    अब समझिए बुकिंग और वेटिंग पीरियड का गणित 

    Maruti Grand Vitara

    नई दिल्ली,मुंबई और पुणे जैसे शहरों में नई ग्रैंड विटारा एसयूवी पर 5 से 6 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: 2022 मारुति ग्रैंड विटारा: जानिए इस कार का कौनसा वेरिएंट लेना रहेगा फायदे का सौदा

    2022 ग्रैंड विटारा फीचर हाइलाइट्स

    Maruti Grand Vitara 360-degree camera
    Maruti Grand Vitara wireless phone charger

    ये पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार होने के साथ मारुति की प्रीमियर कार भी है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का फीचर दिया गया है। इसके अलावा मारुति ने इसमें वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम भी दिया है। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस नई मारुति ग्रैंड विटारा कार में छह एयरबैग, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-डिसेंट कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ कंपनी कर रही इन फ्री एसेसरीज की पेशकश, शुरूआती कस्टमर्स को मिलेगा फायदा

    ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ दो तरह के पावरटेन ऑप्शंस दिए गए हैं इसमें 

    Maruti Grand Vitara engine

    न्यू ग्रैंड विटारा में दो तरह के पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला ऑप्शन 1.5 लीटर इंजन है जिसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसका पावर और टॉर्क आउटपुट 103 पीएस और 137 एनएम है। इसके अलावा दूसरी चॉइस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला पेट्रोल इंजन है जिसका कंबाइंड पावर आउटपुट 116 पीएस है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का दावाकृत माइलेज रिटर्न 28 किलोमीटर प्रति​ लीटर बताया गया है। वहीं माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स को लेकर 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया गया है। मारुति ने इसमें माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी दिया है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में ई सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है तो वहीं माइल्ड हाइब्रिड मॉडल में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    सेगमेंट में इन कारों से है मुकाबला

    Maruti Grand Vitara rear

    ग्रैंड विटारा को बहुत ज्यादा कॉम्पिटशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारा गया है। इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर जैसी कारें भी मौजूद हैं। मारुति ग्रैंड विटारा नेक्सा डीलरशिप्स के जरिए बेची जा रही है। 

    और पढ़ें : मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है