• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024: मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन का दबदबा कायम, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    मासिक बिक्री के मामले में इस सेगमेंट की बिक्री 6 प्रतिशत गिरी है और पिछले महीने कुल 53,000 यूनिट्स सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें बिकी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 15, 2024 12:25 ist
    info icon
    published onApr 15, 2024 12:25 IST
    last updated onApr 15, 2024 12:25 IST
    226 Views
    • Write a कमेंट

    मार्च 2024 में मारुति ब्रेजा देश की टॉप 10 सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की लिस्ट में टाटा नेक्सन को पछाड़कर नंबर-1 के स्थान पर रही। हालांकि पिछले महीने कैसी रही सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की सेल्स परफॉर्मेंस ये आप जानेंगे आगे:

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    मार्च 2024

    फरवरी 2024

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर( %)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    मारुति ब्रेज़ा

    14614

    15765

    -7.3

    27.64

    27.2

    0.44

    14726

    टाटा नेक्सन

    14058

    14395

    -2.34

    26.59

    24.75

    1.84

    15665

    हुंडई वेन्यू

    9614

    8933

    7.62

    18.18

    16.8

    1.38

    11019

    किआ सोनेट

    8750

    9102

    -3.86

    16.55

    14.54

    2.01

    6425

    निसान मैग्नाइट

    2701

    2755

    -1.96

    5.1

    5.46

    -0.36

    2542

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    2072

    4218

    -50.87

    3.91

    8.59

    -4.68

    4514

    रेनो काइगर

    1050

    1047

    0.28

    1.98

    2.62

    -0.64

    847

    कुल

    52859

    56215

    -5.96

     

     

     

     

    Maruti Brezza

    • 14,500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़ों के साथ पिछले महीने मारुति ब्रेजा देश की बेस्ट सेलिंग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही। हालांकि इस कार की मासिक बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज हुई है। इस सेगमेंट में ब्रेजा का मार्केट शेयर अब भी काफी ज्यादा है जो कि 28 प्रतिशत है। 
    • मारुति ब्रेजा के मुकाबले मार्च 2024 में टाटा नेक्सन की सेल्स महज 500 यूनिट्स ही कम रही और ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है। ब्रेजा के बाद नेक्सन ही ऐसी दूसरी कार है जिसे 10,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। बता दें कि इसके बिक्री के आंकड़ों में टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी के आंकड़े भी शामिल है। 
    • मार्च 2024 में हुंडई वेन्यू तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब 4 मीटर एसयूवी कार रही जिसे 9500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इसकी मासिक बिक्री में करीब 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसका मौजूदा मार्केट शेयर 18 प्रतिशत है। बता दें कि वेन्यू के बिक्री के आंकड़ों में हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन के आंकड़े शामिल है। 

    Kia Sonet

    • मासिक बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद किआ सोनेट को मार्च 2024 में 8500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं। पिछले 6 महीनो के मुकाबले इसकी मार्च 2024 में 2000 ज्यादा यूनिट्स बिकी है। 
    • महिंद्रा एक्सयूवी300 की मासिक बिक्री में 50 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है और इसे केवल 2000 यूनिट्स से थोड़े ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। इसकी बिक्री में गिरावट का एक कारण ये भी हो सकता है कि महिंद्रा अपनी एक्सयूवी300 का फेसलिफ्ट वर्जन उतारने की तैयारी कर रही है। 
    • मार्च 2024 में रेनो काइगर को सबसे कम बिक्री के आंकड़े मिले है जिसकी पिछले महीने महज 1000 यूनिट्स ही बिकी है। हालांकि इसकी पिछले महीने की सेल्स परफॉर्मेंस पिछले 6 महीने की सेल्स के मुकाबले अच्छी रही है। इसी के प्लेटफॉर्म पर बनी निसान मैग्नाइट को 2700 यूनिट्स बिक्री के आंंकड़े मिले हैं जिसकी डिमांड ठीक ठाक चल रही है।
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है