• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साउथ अफ्रीका में टोयोटा स्टारलेट नाम से लॉन्च हुई मारुति बलेनो पर बेस्ड ग्लैंजा हैचबैक

    टोयोटा ने पिछले साल भारत में मारुति बलेनो पर बेस्ड ग्लैंजा हैचबैक को लॉन्च किया था। यह टोयोटा और मारुति के बीच हुई पार्टनरशिप का पहला प्रोडक्ट था। इस पार्टनरिशप के तहत दोनों कंपनियों के बीच आपस में कारें और प्लेटफार्म साझा करने का समझौता हुआ था। ग्लैंजा में टोयोटा की बैजिंग को छोड़कर और कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब टोयोटा ने साउथ अफ्रीका में इस कार को स्टारलेट नाम से लॉन्च किया है।

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 08, 2020 19:56 ist
    info icon
    published onSep 08, 2020 19:56 IST
    last updated onSep 08, 2020 19:56 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट
    • टोयोटा और सुजुकी के बीच पार्टनरशिप हुई है जिसके तहत दोनों कंपनियां अपने मॉडल और प्लेटफार्म आपस में शेयर करती है।
    • इस पार्टनरशिप का पहला प्रोडक्ट बलेनो पर बेस्ड ग्लैंजा है जिसे टोयोटा बैजिंग के साथ पेश किया गया।
    • अब टोयोटा ने ग्लैंजा को साउथ अफ्रीका में स्टारलेट नाम से लॉन्च किया है।
    • स्टारलेट में सुजुकी का 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो भारत में नहीं मिलता है।

    टोयोटा ने पिछले साल भारत में मारुति बलेनो पर बेस्ड ग्लैंजा हैचबैक को लॉन्च किया था। यह टोयोटा और मारुति के बीच हुई पार्टनरशिप का पहला प्रोडक्ट था। इस पार्टनरिशप के तहत दोनों कंपनियों के बीच आपस में कारें और प्लेटफार्म साझा करने का समझौता हुआ था। ग्लैंजा में टोयोटा की बैजिंग को छोड़कर और कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब टोयोटा ने साउथ अफ्रीका में इस कार को स्टारलेट नाम से लॉन्च किया है। 

    साउथ अफ्रीका में बेची जाने वाली टोयोटा स्टारलेट हूबहू ग्लैंजा और बलेनो जैसी ही है। इस कार का इंटीरियर भी ऐसा ही रखा गया है। टोयोटा ने इसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में टीएफटी स्क्रीन मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले, ऑटो एसी और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए हैं।

    इस प्रीमियम हैचबैक कार में साउथ अफ्रीका में उपलब्ध सुजुकी बलेनो वाला 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो भारतीय मॉडल में नहीं मिलता है। यह इंजन 92 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। 

    भारत में बलेनो कार और ग्लैंजा हैचबैक में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और माइल्ड-हाइब्रिड का ऑप्शन रखा गया है। इसका रेगुलर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस इंजन 90 पीएस की पावर जनरेट करता है, जबकि दोनों का टॉर्क 113 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    ग्लैंजा की तरह स्टारलेट को भी मारुति सुजुकी ने तैयार किया है। जल्द ही इस पार्टनरशिप के तहत टोयोटा अपनी सब-4 मीटर एसयूवी अर्बन क्रूजर को पेश करने वाली है जो मारुति विटारा ब्रेजा का क्रॉस-बैज वर्जन होगी। हालांकि इसमें कुछ बदलाव नजर आएंगे, जबकि ग्लैंजा में टोयोटा की बैजिंग को छोड़कर कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें : क्या टोयोटा अर्बन क्रूजर की प्राइस हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगी कम? जानिए यहां

    was this article helpful ?

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है