• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो चाहिए, करना होगा 6 महीने का इंतजार, बुकिंग 70 हजार के पार पहुंची

    मारूति बलेनो, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक पाॅपुलर कार है जो लाॅन्चिंग से पहले से लेकर अभी भी सुर्खियों में है। इसे लाॅन्च हुए केवल 4 महीने हुए हैं और इसकी बुकिंग 70,000 के पार पहंुच गई है। वहीं कई शहरों में इस कार का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच गया है। वैसे तो घरेलू बाजार में इस सेगमेंट में बलेनो के अलावा हुंडई आई-20, टाटा बोल्ट और होंडा जैज़ भी हैं, लेकिन बलेनो की टक्कर मुख्य रूप से हुंडई आई-20 से है। दिसम्बर, 2015 की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो बलेनो ने बिक्री के मामले में हुंडई आई-20 व होंडा जैज को पीछे छोड़ दिया है। बीते महीने मारूति ने 11,203 बलेनो तैयार की थी, जिनमें से 10,572 यूनिट बेची गई, वहीं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक हुंडई आई-20 की बिक्री 10,379 यूनिट पर सिमट कर रह गई।

    cardekho
    cardekho
    published on जनवरी 27, 2016 15:27 ist
    info icon
    published onJan 27, 2016 15:27 IST
    last updated onJan 27, 2016 15:27 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    बलेनो को मिली बेशुमार सफलता और ग्राहकों का शानदार रेस्पोंस देखते हुए कंपनी अपनी बलेनो का प्रोडक्शन बढ़ाने पर बात कर रही है। मांग तेज होने के कारण इसका वेटिंग पीरियड छह महीने रखा गया है। संभावना है कि इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। अटकलें हैं कि कंपनी अगले महीने से जापान, पश्चिमी यूरोप और लैटिन अमेकिा सहित अफ्रिका के कई देशों में बलेनो को बेचेगी। मारूति ने हालही में बलेनो की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब बलेनो 5.11 लाख से 8.16 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच उपलब्ध है।  

    मारूति बलेनो को पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन आॅप्शन में उतारा गया है। इसके डीजल वेरिएंट में 1.3-लीटर इंजन दिया गया है, जो 74बीएचपी की पावर देता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर इंजन मिलता है जो 83बीएचपी की पावर जनरेट करता है।

    आपको बता दें कि बलेनो की कम पावर को ग्राहकों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। इसे देखते हुए अब कंपनी अधिक पावर वाले 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लाने वाली है। मारूति का यह नया इंजन बलेनो आरएस में मिलेगा जो 110बीएचपी की पावर के साथ 170एनएम का टॉर्क देगा। यह नया इंजन अगले महीने होने वाले आॅटो एक्सपो में दिखाया जा सकता है। इस नए माॅडल में फाॅक्स डिफ्यूजर, बाॅडी किट, साइड स्कर्ट व बड़े अलाॅय व्हील जैसे फीचर देखने को मिलेंगे।

    देखिए, मारूति बलेनो का फर्स्ट ड्राइव वीडियो ....

    यह भी पढ़ें इस साल आ सकता है मारूति बलेनो में बूस्टरजेट इंजन, आॅटो एक्सपो में होगी शो-केस

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है