• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति और हुंडई के पास कुल 5 लाख से ज्यादा कारों की चल रही है पेंडेंसी, जा​नें वजह

    भारत में कुछ कार कंपनियों के लिए साल 2022 काफी अच्छा रखा और उस दौरान इन्हें काफी अच्छे सेल्स के आंकड़े भी मिले। हालांकि कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर की कंपनियों की कंपोनेंट और पार्ट्स की सप्लाई चेन भी बाधित हुई है। इसके परिणाम स्वरूप कारों पर वेटिंग पीरियड बढ़ गया और ग्राहकों को कार की डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। भारत की टॉप 2 कार कंपनी मारुति और हुंडई के पास वर्तमान में कुल 5 लाख से ज्यादा ऑर्डर की पेंडेंसी चल रही है, जिनमें मारुति के 3.65 लाख और हुंडई के 1.6 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 20, 2023 15:36 ist
    info icon
    published onJan 20, 2023 15:36 IST
    last updated onJan 20, 2023 15:36 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti And Hyundai India Combined Have Over 5 Lakh Pending Orders

    भारत में कुछ कार कंपनियों के लिए साल 2022 काफी अच्छा रखा और उस दौरान इन्हें काफी अच्छे सेल्स के आंकड़े भी मिले। हालांकि कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर की कंपनियों की कंपोनेंट और पार्ट्स की सप्लाई चेन भी बाधित हुई है। इसके परिणाम स्वरूप कारों पर वेटिंग पीरियड बढ़ गया और ग्राहकों को कार की डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। भारत की टॉप 2 कार कंपनी मारुति और हुंडई के पास वर्तमान में कुल 5 लाख से ज्यादा ऑर्डर की पेंडेंसी चल रही है, जिनमें मारुति के 3.65 लाख और हुंडई के 1.6 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं।

    ऑर्डर पेंडिंग की वजह?

    Maruti Gets Land To Build A New Plant In Haryana Possibly For EV Production

    दोनों कंपनियों का कहना है कि महामारी के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हुई है, जिससे कार का डिलीवरी पीरियड लंबा हो गया है। सेमीकंडक्टर जैसे कंपोनेंट की सप्लाई सबसे ज्यादा बाधित हुई है। दोनों कार कंपनियों को सेमिकंडक्टर की लिमिटेड सप्लाई मिल रही है और इनकी गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

    यह भी पढ़ें: मारुति कारों के एयरबैग कंट्रोलर में मिली खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई 17,000 से ज्यादा गाड़ियां

    कार पर वेटिंग पीरियड

    Maruti Grand Vitara
    Hyundai Creta

    सप्लाई चेन बाधित होने और कारों की डिमांड बढ़ने से वेटिंग पीरियड भी ज्यादा हो गया है। मारुति और हुंडई दोनों की कारों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ कर रहा है। मारुति की कुछ कार पर तो 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं हुंडई की पॉपुलर कार क्रेटा और वरना पर छह महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है जबकि अन्य कार पर कम से कम एक महीने तो वेटिंग पीरियड मिल ही रहा है।

    क्या जल्द इसमें सुधार होगा?

    Maruti Jimny

    जिस तरह से कारों की डिमांड बढ़ रही है और सप्लाई चेन की समस्या बाधित हो रही है, उसे देखते हुए हमारा यह मानना है कि निकट भविष्य में पेंडिंग ऑर्डर की संख्या बढ़ सकती है। मारुति और हुंडई ने हाल ही में अपनी कई नई कारों को लॉन्च और शोकेस किया है। मारुति ने 5-डोर जिम्नी और फ्रॉन्क्स से पर्दा उठाया है, वहीं हुंडई ने नई ग्रैंड आई10 निओस को लॉन्च किया है। महज एक सप्ताह से भी कम समय में जिम्नी को 5,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है और नई ग्रैंड आई10 निओस को भी अच्छी डिमांड मिलने की उम्मीद है।

    लंबे समय बाद इनकी डिलीवरी टाइमलाइन में कुछ सुधार हो सकता है। कम से कम हम उन मॉडल्स की तो जल्दी डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं जो ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं। कंपनियां भी अपनी सालाना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए निवेश कर सकती हैं जिससे बढ़ती डिमांड को जल्दी से जल्दी पूरा किया जा सके।

    यह भी पढ़ें: नई हुंडई क्रेटा के लिए अब करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार!

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    S
    sumeet v shah
    Jan 20, 2023, 9:00:42 PM

    Nice Article Rohit.Keep it up.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sumeet v shah
      Jan 20, 2023, 8:59:45 PM

      Good Article.Keep it up Rohit

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sumeet v shah
        Jan 20, 2023, 8:59:45 PM

        Good Article.Keep it up Rohit

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है