• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा की ‘कूल’ माइक्रो एसयूवी ‘केयूवी-100’ लॉन्च, कीमत 4.42 लाख रूपए से शुरू

    महिन्द्रा हाजिर है अपनी 'कूल' माइक्रो एसयूवी ‘केयूवी-100’ के साथ। काफी वक्त से महिन्द्रा फैंस और ऑटो जगत को इस कार का इंतजार था। इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरूआती कीमत 4.42 लाख रूपए और डीज़ल वेरिएंट की कीमत 5.22 लाख रूपए (एक्स शो-रूम पुणे) से शुरू होगी।  इसे लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट के जरिये भी बुक कराया जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर बुकिंग 18 जनवरी से शुरू होगी। 

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on जनवरी 15, 2016 13:16 ist
    info icon
    published onJan 15, 2016 13:02 IST
    last updated onJan 15, 2016 13:16 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा हाजिर है अपनी 'कूल' माइक्रो एसयूवी ‘केयूवी-100’ के साथ। काफी वक्त से महिन्द्रा फैंस और ऑटो जगत को इस कार का इंतजार था। इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरूआती कीमत 4.42 लाख रूपए और डीज़ल वेरिएंट की कीमत 5.22 लाख रूपए (एक्स शो-रूम पुणे) से शुरू होगी। इसे लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट के जरिये भी बुक कराया जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर बुकिंग 18 जनवरी से शुरू होगी।
    ‘केयूवी-100’ के लॉन्च के साथ ही महिन्द्रा ने एक नए सेगमेंट माइक्रो एसयूवी की शुरूआत कर दी है। फिलहाल तो ‘केयूवी-100’ के अलावा इस सेगमेंट में कोई दूसरी कार मौजूद नहीं है, लेकिन अगले साल तक मारूति की इग्निस इस सेगमेंट में शामिल होगी। मुकाबले की बात करें तो ‘केयूवी-100’ की टक्कर प्रमुख तौर पर हुंडई की ग्रैंड आई-10, मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट और फोर्ड फीगो से होगी।

    KUV100
    महिन्द्रा केयूवी-100 में कंपनी का नया 1.2-लीटर एम-फाल्कन पेट्रोल व डीज़़ल इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 82बीएचपी की पावर देता है, जबकि इसका डीज़़ल इंजन 77बीएचपी की पावर 3750आरपीएम पर व 190एनएम का टॉर्क 1750-2250आरपीएम पर जनरेट करने में सक्षम है। फिलहाल इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स की पेशकश की गई है। पेट्रोल वर्जन 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज़ देगा। वहीं  डीज़ल वर्जन 25.32 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज़ देगा।

    KUV100

    इंटीरियर में पियानो ब्लैक फिनिश वाला डैशबोर्ड दिया गया है।  स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ट्विन पॉड स्टाइल में दिया गया है। डैशबोर्ड का पूरा ले-आउट फ्लोटिंग स्टाइल का है। गियर शिफ्ट लीवर को जॉय स्टिक स्टाइल में डैशबोर्ड पर दिया गया है। इसमें फ्लेक्सी 6-सीट दी गई हैं। इसके अलावा गियर इंडीकेटर, सीट के नीचे स्टोरेज़ स्पेस के अलावा फ्लोर पर भी स्टोरेज़ स्पेस दिया गया है। आगे और पीछे दोनों तरफ आर्म रेस्ट दिए गए हैं।

    KUV100

    सेफ्टी फीचर्स में एबीएस और ईबीडी हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा। एयरबैग ऑप्शनल होंगे। ये लो वेरिएंट में भी मिलेंगे। इसके अलावा  इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान जलने वाली ऑटोमैटिक हजार्ड लाइटें और स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इसे भविष्य के सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है।   

    ‘केयूवी-100’सात रंगों में उपलब्ध होगी

    • डिज़ायनर ग्रे
    • पर्ल व्हाइट
    • फ्लेमबॉएंट रेड
    • एक्वामरीन ब्लू
    • डैज़लिंग सिल्वर
    • मिडनाइट ब्लैक
    • फिएरी ऑरेंज  

    ‘केयूवी-100’ के वेरिएंट और कीमत
    KUV100

    • के-2  (4.42 लाख-पेट्रोल, 5.22 लाख-डीज़ल )
    • के-4 (4.77 लाख-पेट्रोल, 5.57 लाख-डीज़ल )
    • के-6 (5.36 लाख-पेट्रोल, 6.21 लाख-डीज़ल )
    • के-8 (5.91 लाख-पेट्रोल, 6.76 लाख-डीज़ल )

    ऑप्शनल वेरिएंट

    • के-2प्लस (4.64 लाख-पेट्रोल, 5.44 लाख-डीज़ल )
    • के-4 प्लस (4.99 लाख-पेट्रोल, 5.79 लाख-डीज़ल )
    • के-6 प्लस (5.58 लाख-पेट्रोल, 6.43 लाख-डीज़ल )


    यह भी पढ़ें:

    वीडियों में देखें महिन्द्रा केयूवी-100 के फीचर्स

    खरीदनी है महिन्द्रा केयूवी-100, तो जानिए कार से जुड़ी कुछ अहम बातें

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है