• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस 19 दिसंबर को होगी शोकेस, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

    किआ सिरोस बॉक्सी डिजाइन और प्रीमियम केबिन के साथ आएगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 16, 2024 13:20 ist
    info icon
    published onDec 16, 2024 11:04 IST
    last updated onDec 16, 2024 13:20 IST
    363 Views
    • Write a कमेंट

    किआ इंडिया अपनी नई कार सिरोस से 19 दिसंबर को पर्दा उठाएगी। किआ के लाइनअप में इस गाड़ी को सोनेट और सेल्टोस के बीच में पोजिशन किया जाएगा। इस अपकमिंग कार की तस्वीरें भी कई बार सामने आ चुकी है। नई किआ सिरोस कार में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे इसके बारे में आगे:

    बॉक्सी एक्सटीरियर डिजाइन

    Kia Syros rear

    हाल ही में सामने आए टीजर से संकेत मिले हैं कि इसमें किआ कार्निवल और किआ ईवी9 से इंस्पायर्ड बॉक्सी शेप मिलेगा। जारी हुए डिजाइन स्केच के अनुसार, इसमें बड़े विंडो पैनल्स, सी-पिलर के पास किंक बेल्टलाइन, स्क्वायर व्हील आर्क, दमदार शोल्डर लाइन और फ्लश टाइप डोर हैंडल्स दिए जाएंगे। आगे की तरफ इसमें वर्टिकल स्टैक्ड 3-पॉड एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल्स मिलेंगी। अनुमान है कि इसमें आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) पर टर्न इंडिकेटर दिए जा सकते हैं। इस गाड़ी में स्लीक एल-शेप्ड टेललाइट, लंबी रूफ रेल्स और फ्लैट टेलगेट दिया जाएगा जो इसके बॉक्सी लुक को पूरा करेगा।

    यह भी पढ़ें: कॉम्पैक्ट एसयूवी कार वेटिंग पीरियड: जानिए दिसंबर में मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, और किआ सेल्टोस जैसी कारों को घर लाने के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    फीचर लोडेड केबिन

    Kia Syros big touchscreen

    सिरोस एसयूवी के इंटीरियर से फिलहाल पर्दा उठना बाकी है, लेकिन सामने आए टीजर के अनुसार केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और ग्रे कलर थीम, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फाइटर जेट जैसा गियर लीवर दिया जा सकता है। कंपनी ने इसमें पैनोरमिक सनरूफ का मिलना भी कंफर्म कर दिया है। अनुमान है कि इसमें ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप, ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), रिवर्स कैमरा और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर मिल सकते हैं।

    इंजन ऑप्शन

    इस एसयूवी कार में सोनेट सबकॉम्पेक्ट एसयूवी वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है:

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    83 पीएस 

    120 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    172 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी*, 7-स्पीड डीसीटी^

    6- स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी*, 6-स्पीड एटी 

    *आईएमटी = क्लचलैस मैनुअल ट्रांसमिशन 

    ^डीसीटी = ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    प्राइस व कंपेरिजन

    किआ सिरोस कार की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन/कर्व, हुंडई वेन्यू/क्रेटा, किआ सोनेट/सेल्टोस और मारुति ब्रेजा/ग्रैंड विटारा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है