• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस में डीजल-मैनुअल पावरट्रेन का ऑप्शन जल्द हो सकता है बंद

    यह कॉम्पेक्ट एसयूवी डीजल ऑटोमेटिक और आईएमटी ऑप्शंस के साथ मिलना जारी रहेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 28, 2023 18:59 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2023 18:59 IST
    last updated onFeb 28, 2023 18:59 IST
    491 Views
    • Write a कमेंट

    यह कॉम्पेक्ट एसयूवी डीजल ऑटोमेटिक और आईएमटी ऑप्शंस के साथ मिलना जारी रहेगी

    Kia Seltos

    • सेल्टोस में तीन इंजन ऑप्शंस: 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल दिए गए हैं।
    • इस गाड़ी के 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन को जल्द बंद किया जा सकता है।
    • इस एसयूवी कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • भारत में सेल्टोस की कीमत 10.69 लाख रुपये से 19.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • सेल्टोस का फेसलिफ्ट वर्जन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी डिज़ाइन में कई बदलाव और फीचर अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार किया सेल्टोस में से डीजल-मैनुअल पावरट्रेन का ऑप्शन जल्द हटाया जा सकता है। सामने आई जानकारियों के अनुसार, किया इस एसयूवी कार में से यह पावरट्रेन ऑप्शन हटाने की प्लानिंग कर रही है, ऐसे में सेल्टोस के डीजल वेरिएंट्स के साथ केवल आईएमटी और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ही ऑप्शन मिलेगा।

    Kia Seltos Badge

    वर्तमान में इस कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/250 एनएम) के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। सेगमेंट में डीजल इंजन के साथ आने वाला दूसरा मॉडल क्रेटा एसयूवी कार है, इस कार में डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई अल्कजार में मिलेगा अब 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन, बुकिंग हुई शुरू

    सेल्टोस कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (115 पीस/144 एनएम) और 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (140 पीएस/242 एनएम) शामिल है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है, जबकि टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    Kia Seltos Cabin

    इस कॉम्पेक्ट एसयूवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच हेड-अप डिस्प्ले, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल स्टार्ट असिस्ट और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

    Kia Seltos Side

    भारत में सेल्टोस की कीमत 10.69 लाख रुपये से 19.15 लाख रुपये के बीच है। इसके डीजल वेरिएंट्स की कीमत 11.89 लाख रुपये से शुरू होती है। मैनुअल ऑप्शन बंद हो जाने से इसके डीजल वेरिएंट (एचटीके+ आईएमटी वेरिएंट) की शुरूआती कीमत 14.79 लाख रुपये पहुंच जाएगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से है।

    यह भी देखें: किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है