• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की पहली करोड़पति बनी कविता चावला, एक करोड़ रुपये जीतने के साथ मिली हुंडई आई20 कार

    कौन बनेगा करोड़पति (KBC) पिछले 22 वर्षों से लगातार देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टेलीविजन शो रहा है। केबीसी 2022 में कविता चावला एक करोड़ रुपये जीतकर सीजन 14 की पहली करोड़पति बन गई है। इस मौके पर उन्हें हुंडई की ओर से नई आई20 कार से पुरस्कृत किया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 21, 2022 14:23 ist
    info icon
    published onSep 21, 2022 14:23 IST
    last updated onSep 21, 2022 14:23 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai i20 KBC 2022

    कौन बनेगा करोड़पति (KBC) पिछले 22 वर्षों से लगातार देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टेलीविजन शो रहा है। केबीसी 2022 में कविता चावला एक करोड़ रुपये जीतकर सीजन 14 की पहली करोड़पति बन गई है। इस मौके पर उन्हें हुंडई की ओर से नई आई20 कार से पुरस्कृत किया गया है।

    एक करोड़ रुपये जीतने के बाद कविता से वादा किया गया था कि अगर वह 7.5 करोड़ रुपये वाले प्रश्न का जवाब सही देंगी तो उनकी आई20 कार को 2022 हुंडई कोना इलेक्ट्रिक में अपग्रेड कर दिया जाएगा। हालांकि, वह 7.5 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल का जवाब नहीं दे पाई जिसकी वजह से उन्हें गेम क्विट करना पड़ा।

    Hyundai i20

    हुंडई आई20 भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक कार है। भारत में इसकी प्राइस 7.07 लाख रुपये से 11.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इस  गाड़ी में तीन इंजन ऑप्शंस: 1.2-लीटर पेट्रोल (83 पीएस), 1-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल (100 पीएस) की चॉइस मिलती है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी का ऑप्शन भी मिलता है। वहीं, इसमें टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ 6-स्पीड आईएमटी (क्लचलेस मैनुअल) और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटो) गियरबॉक्स की चॉइस रखी गई है।

    आई20 हैचबैक की फीचर लिस्ट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग,  डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टीपीएमएस, हिल असिस्ट कंट्रोल और छह एयरबैग शामिल हैं।

    हुंडई आई20 का मुकाबला होंडा जैज़, टाटा अल्ट्रोज़, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से है। यदि आप स्पोर्टी आई20 खरीदना चाहते हैं तो आई20 का एन लाइन वर्जन चुन सकते हैं।

    यह भी देखें: हुंडई आई20 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आई20 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है